Income Tax:​ ​7 लाख तक की इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स​ !​

व्यक्तिगत आयकर 'नई ​टैक्स​ स्लैब 0 से 3 लाख रुपये - शून्य, 3 से 6 लाख रुपये - 5​ ​​प्रतिशत​​, 6 से 9 लाख रुपये - 10​ प्रतिशत, 9 से 12 लाख रुपये - 15​ प्रतिशत, 12 से 15 लाख रुपये- 20​ प्रतिशत और 15 लाख से ऊपर - 30​ प्रतिशत ​कर​ देना होगा|​ ​​

Income Tax:​ ​7 लाख तक की इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स​ !​

Income Tax: Tax will not have to be paid on income up to 7 lakhs!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 ​वर्षों​ ​से ​कर​​ में ​रियायत​​ का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी ​उपहार​​ दी है​|​​ अब ​वार्षिक​​ 7 लाख रुपए तक की कमाई होने पर कोई ​कर​​ नहीं देना होगा​|​​ ​निर्मला​​ ने घोषणा करते​​ हुए का कि नए ​कर​​ रिजीम के तहत 7 लाख रुपये तक की ​आमदनी​​ पर ​छूट​ ​को बढ़ा दिया गया है​|
इससे पहले यह ​छूट​​ 5 लाख रुपये तक ही मिलती थी​| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैंने साल 2020 में 2.5 लाख रुपये से शुरू होने वाले 6 ​इनकम​​ स्लैब के साथ नई व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था की शुरुआत की थी, जिसे बदलकर 5 कर दिया गया​|​ साथ ही छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया गया है​|​
​

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार व्यक्तिगत आयकर ‘नई ​टैक्स​ स्लैब 0 से 3 लाख रुपये – शून्य, 3 से 6 लाख रुपये – 5​ ​​प्रतिशत​​, 6 से 9 लाख रुपये – 10​ प्रतिशत, 9 से 12 लाख रुपये – 15​ प्रतिशत, 12 से 15 लाख रुपये- 20​ प्रतिशत और 15 लाख से ऊपर – 30​ प्रतिशत ​कर​ देना होगा|​ ​​

पुरानी टैक्स रिजीम के तहत 2.5 लाख रुपए तक की सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा​|​​ वहीं 2.5 से 5 ​​लाख के बीच ​आमदनी​​ पर 5​ प्रतिशत टैक्स देना होगा​|​​ इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87A का लाभ लेते हुए आप ​वार्षिक​​ 5 लाख रुपए तक की इनकम पर भी टैक्स बच सकते हैं​|​ ​5 लाख से 7.5 लाख रुपये ​वार्षिक​ ​इनकम वाले लोगों को 10 ​प्रतिशत​​ टैक्स और 7.5 से 10 लाख तक की ​वार्षिक​​ आय पर 15 ​प्रतिशत​​ ​आयकर​​ टैक्स देना पड़ता है​|​ ​

यह भी पढ़ें-

बजट सत्र 2023: युवाओं को मिल सकती है ये सौगात!

Exit mobile version