27.5 C
Mumbai
Monday, July 27, 2026
होमदेश दुनियाMP: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, 6 लोगों...

MP: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

2013 से जारी है दोनों परिवारों में विवाद।

Google News Follow

Related

मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जबकि दो लोग गंभीर हैं। दरअसल जिले के सिंहोंनिया थाना के अंतर्गत लेपा गांव में शुक्रवार सुबह धीर सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया था। दोनों परिवारों के बीच 2013 से घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा है।  विवाद के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस हमले में सुधीर सिंह ने गजेंद्र सिंह के परिवार के छह लोगों को गोली मारी, जिनमें तीन महिला और तीन पुरुषों को गोली लगी। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फिलहाल दो गंभीर अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों को पुलिस लाइन जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें कि 10 साल पहले 2013 में धीर सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार के बीच विवाद हुआ था, इस दौरान धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की मौत हो गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। जिसके बाद कोर्ट में केस चला और फिर बाद में दोनों परिवारों ने सामाजिक तौर पर समझौता कर लिया था। हालांकि शुक्रवार सुबह पुराने जमीनी विवाद को लेकर धीर सिंह के परिवार ने पहले लाठी डंडों से हमला किया, विवाद बढ़ता देख धीर सिंह के पक्ष के श्यामू और अजीत ने मिलकर गजेंद्र सिंह और उसके परिवार पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। और इस तरह की घटना घटी।

ये भी देखें 

राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, दो जवान शहीद, 4 सैनिक जख्मी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,958फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
323,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें