31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र की शिंदे सरकार का आज पहला बजट, महिलाओं और मध्यम वर्ग...

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का आज पहला बजट, महिलाओं और मध्यम वर्ग पर रहेगा फोकस

जनता से किए वादों को पूरा करने की कोशिश करेंगे: एकनाथ शिंदे

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को साल 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। आज दोपहर दो बजे विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। यह महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट होगा। अहम बात यह है कि 2024 में लोकसभा चुनाव के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव भी कराए जा सकते हैं। ऐसे में यह बजट सरकार के लिए अहम है। अगर अगले साल लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होते हैं तो यह शिंदे सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाओं के ऐलान कर सकती है।

वहीं बजट से पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि इस बजट में जनता की आकांक्षाओं का ध्यान रखा जाएगा। साथ ही जनता से किए गए वादों को पूरा करने की कोशिश होगी। बजट में मिडिल क्लास और महिलाओं को राहत देने के लिए कुछ ऐलान हो सकते हैं। साथ ही बजट में युवाओं के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में शिंदे सरकार घोषणा कर सकती है। संभावना है कि महाराष्ट्र में एक साल के अंदर 75 हजार सरकारी नौकरियों का इस बजट में ऐलान हो सकता है।

केंद्र सरकार किसानों के लिए किसान सम्मान निधि दे रही है। इसी तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार भी किसानों को सीधी सहायता के लिए योजना पर विचार कर रही है। इसके साथ ही महिला, युवा, श्रमिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ नई घोषणाओं की उम्मीद है। शिक्षा के क्षेत्र को किस तरह और मजबूत किया जाए, ताकि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। वही लोगों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए नए अस्पतालों की घोषणा की जा सकती है।

ये भी देखें 

महाराष्ट्र बजट 2023: देवेंद्र फडणवीस की पेन ड्राइव बम? क्या इस बार भी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें