29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाऐसा पहली बार होगा: IIT-BHU में अब हिंदी में भी होगी इंजीनियरिंग...

ऐसा पहली बार होगा: IIT-BHU में अब हिंदी में भी होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। अब इंजीनियरिग के छात्रों को हिंदी में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय( IIT-BHU) में अब हिंदी के माध्यम से इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी। IIT-BHU देश का पहला संस्थान बन गया है जो इंजीनियरिंग के छात्रों को हिंदी में पढ़ने का विकल्प मुहैया कराएगा। IIT-BHU के निदेशक और राजभाषा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने इसकी घोषणा की। जैन संस्थान द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा का माध्यम मातृभाषा किए जाने का प्रावधान है, जिसको ध्यान में रखते हुए IIT (BHU) इंजिनीयरिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई हिन्दी माध्यम से शुरू करने जा रहा है। प्रोफेसर जैन ने बताया कि सम्बंधित क्षेत्रों की भाषा का सम्मान करने से ही इंजीनियरिंग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अपने सहकर्मियों को कार्यालयों में हिंदी में कार्य करने की बधाई देते हुए कक्षाओं, कार्यालयों और विभागों में ज्यादा से ज्यादा हिंदी में कार्य करने की अपील की। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने पिछले वर्ष ही IIT की पढ़ाई हिंदी भाषा में भी शुरू करने पर विचार किया था। इसे लेकर IIT-BHU को तैयारी शुरू करने को भी कहा गया था।
हालांकि कोराना महामारी के चलते इस प्रस्ताव पर अमल नहीं हो पाया था। लेकिन, अब संस्थान ने योजना पर काम शुरू करने को लेकर हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद IIT-BHU में जल्‍द ही हिंदी में एक नया बी-टेक कोर्स शुरू किया जाएगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें