32 C
Mumbai
Wednesday, May 13, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड में दो सड़क हादसों में पांच की मौत, 40 से अधिक...

झारखंड में दो सड़क हादसों में पांच की मौत, 40 से अधिक घायल!

महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई।

Google News Follow

Related

झारखंड के गोड्डा और रामगढ़ जिलों में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। गोड्डा जिले के महागामा-एकचारी मुख्य मार्ग पर सोमवार को दिन में करीब 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महागामा ऊर्जा नगर निवासी जोगेंद्र कुमार यादव, उनकी पत्नी बिंदेश्वरी देवी (53) और पड़ोसी कौशल्या देवी (48) शामिल हैं।

बताया गया कि ये लोग नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के लिए कहलगांव के गंगा घाट से जल लेकर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है।

महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई।

इधर, रामगढ़ जिले के छत्तर मांडू के पास रामगढ़-बोकारो मार्ग पर सोमवार दोपहर बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल हो गए।

ट्रक चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय पुलिस और बचाव दल की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला यात्री ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। जाम हटाने और सड़क को खाली कराने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें-

नकवी ने पाकिस्तान को आतंकवाद और क्रिकेटर के विवाद पर नसीहत दी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,151फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें