27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाअसम में बाढ़ से भयावह स्थिति, 32 जिलो में 31 लाख लोग...

असम में बाढ़ से भयावह स्थिति, 32 जिलो में 31 लाख लोग प्रभावित  

राज्य के 32 जिलों में 4 हजार से ज्यादा गांव पानी में डूबे हैं और 1.56 लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में हैं। वहीं पड़ोसी राज्य मेघालय में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश जारी है।

Google News Follow

Related

असम में बाढ़ से त्राहि-त्राहि मची है और जान-माल का भी काफी नुक्सान हुआ है। काफी संख्या में लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के 32 जिलों के 4,296 गांवों की कुल 30,99,762 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की जान चली गई हैं। अप्रैल से अब तक कुल 62 लोगों की मौत हुई है, इनमें 51 बाढ़ में और 11 भूस्खलन में अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं कुल 66455.82 हेक्टेयर से अधिक खेती योग्य भूमि बाढ़ की वजह से प्रभावित हुई है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 514 राहत शिविर और 302 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। इन राहत शिविरों में कुल 1,56,365 लोग शरण लिए हुए हैं।

बताते चले कि असम में 30 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। राज्य के 32 जिलों में 4 हजार से ज्यादा गांव पानी में डूबे हैं और 1.56 लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में हैं। वहीं पड़ोसी राज्य मेघालय में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश जारी है।

पश्चिमी त्रिपुरा में शनिवार को लगातार बारिश की वजह से काफी जान-माल को नुकसान पहुंचा है। त्रिपुरा सरकार ने बचाव और राहत कार्यों को तेज करने के लिए एनडीआरएफ, राज्य सुरक्षा बलों की सहायता के लिए असम राइफल्स के जवानों को लगाया है। अगरतला में सैकड़ों लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।
यह भी पढ़ें-

राष्ट्रपति चुनाव: शरद पवार के बाद फारूक अब्दुल्ला भी हटे 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें