28.2 C
Mumbai
Tuesday, July 14, 2026
होमदेश दुनियाअंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में विदेशी पतंगबाज बोले, भारत का अनुभव शानदार!

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में विदेशी पतंगबाज बोले, भारत का अनुभव शानदार!

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में करीब 5 से 7 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि भारत के 20 राज्यों से पतंगबाज इस आयोजन में शामिल हुए हैं।

Google News Follow

Related

गुजरात के सूरत और राजकोट में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 की रौनक देखते ही बन रही है। देश-विदेश से आए पतंगबाजों ने आसमान को रंगीन पतंगों से सजा दिया है। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर भारत की सांस्कृतिक विविधता और मेहमाननवाजी को दुनिया के सामने पेश किया है।

सूरत में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव के बारे में भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने आईएएनएस को जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन को गुजरात टूरिज्म कॉरपोरेशन, सूरत नगर निगम और जिला प्रशासन ने मिलकर आयोजित किया है।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में करीब 5 से 7 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि भारत के 20 राज्यों से पतंगबाज इस आयोजन में शामिल हुए हैं।

महोत्सव में भाग लेने आए पंजाब के पतंगबाज देविंदरपाल सिंह ने बताया कि वे चंडीगढ़ से सूरत पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले कई बार गुजरात आ चुके हैं, लेकिन यह उनका सूरत का पहला दौरा है। देविंदरपाल सिंह ने सूरत को एक खूबसूरत शहर बताते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे और सहयोगी हैं।

तुर्की से आए पतंगबाज सुन ने कहा कि यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। वे इससे पहले दूसरे देशों में आयोजित पतंग महोत्सवों में लोगों से भारत के बारे में सुन चुके थे और सभी ने भारत की हमेशा तारीफ की। अब वह खुद भारत आकर यहां का अनुभव ले रहे हैं।

मैक्सिको से आए पतंगबाज डेविड ने कहा कि उनकी खासियत बड़े आकार की पतंग उड़ाना है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कला दिखाना उनके लिए गर्व की बात है।

लंदन से आईं स्पिनी मार्शल ने कहा, “यह उनकी भारत की तीसरी यात्रा है और सूरत की दूसरी। यह महोत्सव उन्हें बेहद पसंद है। मैं यहां बहुत अच्छा समय बिता रही हूं और यहां के लोग बेहद गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।”

राजकोट में भी पतंग महोत्सव का उत्साह देखने को मिला। वहां पहुंचे एक प्रतिभागी ने कहा कि वे यहां मौजूद लोगों के साथ पतंग उड़ाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वे हर साल भारत लौटते हैं, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बेहतरीन पतंग महोत्सव है।

राजकोट आए एक अन्य प्रतिभागी ने बताया कि यह उनका पहला दौरा है। वे इस भव्य आयोजन का अनुभव करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

 
यह भी पढ़ें-

विश्व हिंदी दिवस पर सिनेमा में हिंदी साहित्य योगदान, क्लासिक फिल्में!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,083फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें