28.2 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामापूर्व कांस्टेबल के घर अकूत संपत्ति, करोडो के नोट, चांदी की ईंटे,...

पूर्व कांस्टेबल के घर अकूत संपत्ति, करोडो के नोट, चांदी की ईंटे, लोकायुक्त की टीम ने मारा छापा!

Google News Follow

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। लोकायुक्त ने रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर छापेमारी की। छापे में टीम को शर्मा के ठिकानों से करोड़ों रुपये कैश और भारी मात्रा में सोना-चांदी मिला है।

सूत्रों के अनुसार सौरभ शर्मा के तार एक और मामले से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।कि लोकायुक्त टीम की जांच के अलावा इनकम टैक्स को एक गाड़ी से 52 किलो सोना और 15 करोड़ रुपये कैश मिला है। इस सोने की कीमत 40 करोड़ 47 लाख रुपये बताई जा रही है। जबकि यह गाड़ी मेंडोरा के जंगलों में लावारिस मिली, जिस पर ग्वालियर का रजिस्ट्रेशन नंबर भी है।इसल लावारिस इसके मालिक का नाम चेतन गौर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

8 आतंकी गिरफ्तार: RSS और हिंदू नेताओं को मारने की थी साजिश…

तमिलनाडु: पूर्व आईपीएस, भाजपा नेता के. अन्नामलाई को पुलिस ने किया अरेस्ट!

देश के 70 घंटे बर्बाद!

लोकायुक्त की टीम ने 19 दिसंबर को सौरभ शर्मा के घर और ऑफिस में रेड की। टीम को उसके घर से 1.15 करोड़ रुपये का कैश मिला है। उसके ऑफिस से 1.70 करोड़ रुपये का कैश और 50 लाख रुपये के जेवर मिले हैं। कांस्टेबल सौरभ शर्मा के पास चार लग्जरी गाड़ियां भी मिलीं, जिसमें से एक गाड़ी में 80 लाख रुपये से ज्यादा कैश पाया गया। बता दें की शर्मा ने 12 साल नौकरी की है, उस पर आरोप है कि इस दौरान उसने जमकर दलाली की। उसने एक साल पहले वीआरएस लेकर और रियल एस्टेट के काम शुरू किया। आरोप है कि उसने हवाला का काम भी किया है, जिससे की उसने अकूत संपत्ति बना ली।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें