28.2 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन, पीएम मोदी ने गहरा दुख...

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन, पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया  

Google News Follow
नई दिल्ली।  जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का दिल्ली में निधन हो गया. जगमोहन ने जम्मू-कश्मीर का दो बार राज्यपाल का रह चुके हैं। वे 94 साल के थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, “जगमोहन जी का निधन देश के लिए भारी क्षति है. वह एक आदर्श प्रशासक और विख्यात विद्वान थे. उन्होंने हमेशा भारत की बेहतरी के लिए काम किया. मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल प्रगतिशील नीति निर्माण के तौर पर देखा जाता है. उनके परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना. ऊँ शांति.”
दो बार रह चुके हैं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल
जगमोहन पहली बार 1996 में लोकसभा के लिए चुने गए थे. बाद में वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में शहरी विकास और पर्यटन मंत्रालय का भी जिम्मा संभाला. जम्मू-कश्मीर में बतौर राज्यपाल का कार्यकाल काफी विवादास्पद रहा था. तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने विपक्ष की आलोचनाओं के बाद उन्हें 1990 में राज्यपाल के पद से हटा दिया था. बता दें कि पद्म विभूषण से सम्मानित जगमोहन मल्होत्रा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल का पद दो बार संभाल चुके हैं। पहली बार 1984-89 और दूसरी बार  जनवरी-मई 1990 के बीच राज्यपाल बनाये गए थे। वे दिल्ली तथा गोवा के उपराज्यपाल भी रहे है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें