34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियापाक के पूर्व कप्तान ने सूर्यकुमार यादव पर लाइव टीवी में अभद्रता...

पाक के पूर्व कप्तान ने सूर्यकुमार यादव पर लाइव टीवी में अभद्रता की!

भारतीय टीम द्वारा मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हाथ न मिलाने का मामला पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Google News Follow

Related

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दुबई में खेला गया मुकाबला चर्चा में बना हुआ है। वजह है भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना। पाकिस्तान टीम और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इसे अपना अपमान समझ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने लाइव टीवी पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

भारतीय टीम द्वारा मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हाथ न मिलाने का मामला पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां टीवी पर इस विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समा टीवी पर आयोजित ऐसे ही एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यकुमार यादव के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

कार्यक्रम की एंकर ने समझा की यूसुफ शायद नाम लेने में गलती कर रहे हैं, इसलिए सूर्यकुमार यादव का नाम उन्होंने लिया। इसके बावजूद यूसुफ नहीं माने और भारतीय कप्तान के लिए लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तानों राशिद लतीफ और शाहिद अफरीदी ने भी भारतीय टीम और कप्तान और सूर्यकुमार यादव के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है। अफरीदी ने भारतीय टीम की खेल भावना पर सवाल उठाए। वहीं, राशिद लतीफ ने कहा, अगर पहलगाम का मामला है तो युद्ध करो लेकिन क्रिकेट को बीच में मत लाओ। पहले भी युद्ध हुए हैं पर हमने हमेशा हैंडशेक किया है।

भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। मैच में जीत के बाद भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया।

प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान ने पहलगाम हमले का जिक्र किया और पीड़ितों के प्रति एकजुटता की प्रतिबद्धता जताते हुए जीत को भारतीय सेना को समर्पित किया। सूर्यकुमार के इस बयान से पूरे पाकिस्तान में मिर्ची लगी है।
यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,980फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें