32 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति, कहा, बैन का असर नहीं होगा...

Russia-Ukraine War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति, कहा, बैन का असर नहीं होगा !

रूसियों को आड़े हाथों लिया जो रूस से बाहर रहते हुए आक्रमण के खिलाफ बोल रहे थे।

Google News Follow

Related

​​यूक्रेन पर रूसी हमले को एक महीना से अधिक हो चुका है, लेकिन यूक्रेन पर रूसी सेना का आक्रमण लगातार जारी है। रूसी हमले में यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। इस बीच रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव का बयान सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह विश्वास करना मूर्खतापूर्ण है कि रूसी व्यवसायों के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों का मास्को सरकार पर कोई प्रभाव पड़ सकता है।

बता दें, पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रतिबंध केवल रूसी समाज को मजबूत करेंगे और अधिकारियों के साथ लोकप्रिय असंतोष का कारण नहीं बनेंगे। यूक्रेन पर अपने आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ प्रतिबंधों ने विशेष रूप से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी माने जाने वाले अरबपति व्यवसायियों को प्रभावित किया है। मेदवेदेव ने कहा कि जनमत सर्वेक्षणों​​ से पता चलता है कि तीन-चौथाई रूसियों ने यूक्रेन में एक सैन्य अभियान चलाने के क्रेमलिन के फैसले का समर्थन किया और इससे भी अधिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का समर्थन किया।

उन्होंने उन रूसियों को आड़े ​​हाथों लिया जो रूस से बाहर रहते हुए आक्रमण के खिलाफ बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आप अधिकारियों के कुछ फैसलों से असंतुष्ट हो सकते हैं, अधिकारियों की आलोचना कर सकते हैं, यह सामान्य हैं। लेकिन आप इतनी कठिन परिस्थिति में देश के खिलाफ स्टैंड नहीं ले सकते, क्योंकि यह देशद्रोह है।

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जोमैटो कंपनी पर भड़के

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,524फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें