34 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमदेश दुनियापूर्व रॉ चीफ का दावा, पाकिस्तान की मदद करेंगे पीएम मोदी

पूर्व रॉ चीफ का दावा, पाकिस्तान की मदद करेंगे पीएम मोदी

पाकिस्तान पिछले कुछ महीनों से गंभीर वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा है और फंड की सख्त जरूरत है।

Google News Follow

Related

बीते समय में सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक एक चैनल से बात करते हुए कहता है कि हमें मोदी चाहिए। हमें इमरान खान या नवाज शरीफ की जरूरत नहीं है। हमें मोदी चाहिए जो पाकिस्तान के टेढ़ो को ठीक कर दे। युवक ने आगे यह भी कहा है कि एक समय था कि पाकिस्तान की तुलना भारत से की जाती थी। लेकिन आज भारत ऊपर हम कहीं नहीं हैं। दरअसल पाकिस्तान में खाने के सामानों की कीमत आसमान छू रही हैं। जिससे लोग पाकिस्तानी सरकार को कोस रहे हैं।

वहीं अब रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत ने भी कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी किसी न किसी स्तर पर पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबार सकते है। बता दें कि पाकिस्तान पिछले कुछ महीनों से गंभीर वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहा है। इस वजह से वो जरूरत की तमाम वस्तुओं को आयात करने में सक्षम नहीं है। प्याज, चिकन, अंडे, चावल, सिगरेट और ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं।

अमरजीत सिंह दुलत ने आगे कहा- ‘मुझे लगता है कि पीएम मोदी इस साल के अंत में किसी न किसी स्तर पर पाकिस्तान की ओर रुख कर सकते हैं। थोड़ा और सार्वजनिक जुड़ाव के साथ बातचीत को खुला रखना अनिवार्य था। पाकिस्तान से बात करने के लिए हर समय सबसे अच्छा समय होता है। हमें अपने पड़ोसियों को जोड़े रखने की जरूरत है।’ दुलत ने ईरान-रूस-चीन धुरी के अस्तित्व में आने की चेतावनी भी दी और कहा कि भारत का नया सहयोगी अमेरिका बहुत दूर है, लेकिन हमारे पड़ोसी करीब हैं।

वहीं इससे पहले भारत ने संकेत दे दिया है कि वह नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को वित्तीय सहायता नहीं दे सकता है। दरअसल विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान की मदद करने या न करने पर फैसला लेने से पहले भारत स्थानीय जनभावना को देखेंगे। अगर मुझे किसी बड़े फैसले को देखना है जो मैं कर रहा हूं, तो मैं यह भी देखूंगा कि जनता की भावना क्या है। इससे मुझे पता चलेगा कि मेरे लोग इसके बारे में क्या महसूस करते हैं और मुझे लगता है कि आप इसका जवाब जानते हैं।

ये भी देखें 

​भारत यूक्रेन शांति प्रक्रिया में योगदान देने को तैयार​- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,528फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें