29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाPunjab Road accident: नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 लोगों की मौत

Punjab Road accident: नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 लोगों की मौत

फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर छह लोग जा रहे थे| जब वो पायल के नजदीक गांव झंमट पुल पर पहुंचे, तभी उनकी कार नहर में गिर गई|

Google News Follow

लुधियाना के पायल नगर के नजदीक देर रात बड़ा हादसा हुआ. नहर में एक कार गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई. एक अन्य बुरी तरह से घायल है|पुलिस की प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी. हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही इस बारे में आगे कुछ पुष्ट तौर पर कहा जा सकेगा|

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार रात 11.30 बजे के करीब हुआ| फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर छह लोग जा रहे थे| जब वो पायल के नजदीक गांव झंमट पुल पर पहुंचे, तभी उनकी कार नहर में गिर गई| हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर से निकवाया| कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली है|

पुलिस ने ब​​ताया कि मृतकों की पहचान जतिन्दर सिंह (40) पुत्र भगवंत सिंह, जगतार सिंह (45) पुत्र बावा सिंह, जग्गा सिंह (35) पुत्र भजन सिंह, कुलदीप सिंह (45) पुत्र करनैल सिंह निवासी और जगदीप सिंह (35) पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है|कार में सवार संदीप सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी नंगला इस हादसे में बच गए हैं| वह नहर में तैरकर बाहर आने में कामयाब रहे| हादसे में जिंदा बचे संदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

पुलिस ने मंगलवार को शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है| प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी है| बता दें कि बीते सप्ताह भी एक कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार 7 लोगों में से 5 की मौत हो गई थी| वह कार एक निजी बस से टकराकर भाखड़ा नहर में जा गिरी थी|

यह भी पढ़ें-

राणा दंपत्ति की बढ़ी मुश्किलें, 29 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें