28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनिया​जूनागढ़ से मेलबर्न तक, अंडर-14 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत पर जेन्सी कनाबर सम्मानित!

​जूनागढ़ से मेलबर्न तक, अंडर-14 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत पर जेन्सी कनाबर सम्मानित!

जेन्सी कनाबर से पहले किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी ने ये खिताब नहीं जीता था। जेन्सी ने इस टूर्नामेंट में शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया था और ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया था।

Google News Follow
भारत की जेन्सी कनाबर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन एशिया-पैसिफिक एलीट 14 एंड अंडर ट्रॉफी 2026 में ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। उनकी इस सफलता पर केंद्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने बधाई दी है।
खेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जूनागढ़ से मेलबर्न तक, भारत का गौरव।”​  ​ ​जेन्सी कनाबर से पहले किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी ने ये खिताब नहीं जीता था। जेन्सी ने इस टूर्नामेंट में शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया था और ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया था।

उन्होंने लिखा, “गुजरात के जूनागढ़ की हमारी खेलो इंडिया एथलीट जेन्सी कनाबर को ऑस्ट्रेलियन ओपन एशिया पैसिफिक एलीट 14 एंड अंडर ट्रॉफी 2026 जीतने और यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर बधाई।”

​जेन्सी कनाबर से पहले किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी ने ये खिताब नहीं जीता था। जेन्सी ने इस टूर्नामेंट में शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया था और ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया था।

शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में कानाबार ने ऑस्ट्रेलिया की ही मुसेम्मा सिलेक को मात देकर खिताब जीता था। जेन्सी ने एक समय पर 3-6 और 0-2 से पिछड़ने के बावजूद फाइनल मैच को 3-6, 6-4 और 6-1 से अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में अंडर-14 में जेन्सी का पहला मुकाबला नेपाल की शिवली गुरुंग के खिलाफ था, जहां उन्होंने 6-4, 6-2 से जीत हासिल की और अपने अभियान का जीत के साथ आगाज किया। इसके बाद चीन की जिन्यू झोउ के खिलाफ 7-5, 6-4, जबकि न्यूजीलैंड की जोसेलिन पर 6-0 और 6-1 से शानदार जीत हासिल की। जेन्सी ने सेमीफाइनल में जापान की आओई योशिदा को हराया था।

गुजरात के जूनागढ़ की रहने वाली जेन्सी एक असाधारण प्रतिभा की खिलाड़ी हैं, और उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। जेन्सी भविष्य में भारत की बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी बन सकती हैं। वह अखिल भारतीय टेनिस संघ की अंडर-14 और अंडर-16 कैटेगरी में पहले स्थान पर मौजूद हैं।

​​यह भी पढ़ें-

बंगाल एसआईआर पर चुनाव आयोग की चेतावनी, दस्तावेज गलत अपलोड करना गंभीर अपराध! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें