29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियावाराणसी में आज G-20 की बैठक, एस. जयशंकर की अध्यक्षता में कई...

वाराणसी में आज G-20 की बैठक, एस. जयशंकर की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जी-20 देशों का सम्मेलन 11 से 13 जून के बीच होगा।

Google News Follow

जी-20 के आर्थिक व सामाजिक विकास मंत्रियों की अहम बैठक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज से यानी 11 जून 2023 से लेकर 13 जून, 2023 को होनी है। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में इस मीटिंग को संपन्न कराया जाएगा और इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन देंगे।

जी20 सम्मेलन के तहत मंत्री समूह की बैठक में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंच गए। बाबतपुर एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री का स्वागत जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बुके देकर किया। इस दौरान विदेश मंत्री ने डीएम से तैयारियों के बाबत जानकारी ली। अगवानी विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह आदि ने किया। ताज होटल में विदेश मंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। वहीं 11 जून को होटल ताज में आयोजित गाला डिनर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

विकास मंत्रियों की बैठक में अगले सौ वर्षों में दुनिया में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर विमर्श होगा। जी20 देशों के विकास मंत्री अपने-अपने देशों के विकास मॉडल प्रस्तुत करेंगे। जी20 सम्मेलन के लिए शहर की साज सज्जा को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार आयोजन स्थल से लगायत रूट आदि की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी देखें 

पहलवानों की बृजभूषण के खिलाफ शिकायत, पुलिस ने मांगे ये सबूत

बिपरजॉय के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है!

मानसून ने दी दस्तक, जानें कहाँ होगी बारिश और कहाँ होगा हीटवेव का अलर्ट

खत्म होगा 10 साल का सूखा, ICC ट्रॉफी जीतने से भारतीय टीम महज इतना दूर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें