30.4 C
Mumbai
Thursday, May 14, 2026
होमक्राईमनामागैंगस्टर विकास दुबे की 67 करोड़ की सम्पत्ति जब्त  

गैंगस्टर विकास दुबे की 67 करोड़ की सम्पत्ति जब्त  

Google News Follow

Related

कानपुर जिला प्रशासन ने गैंगस्टर विकास दुबे सहित उसके 23 रिश्तेदारों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई लगभग 67 करोड़ रूपये की सम्पतियों पर की गई। इससे पहले विकास दुबे के एकाउंटेंट जय वाजपेई को भू माफिया घोषित किया गया था।

उत्तर प्रदेश के चर्चित गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस ने उसके क़रीबियों पर  शिकंजा कसना शुरू हो गया। प्रशासन विकास दुबे की सम्पतियों पर भी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने गैंगेस्टर के बिकारु गांव से लेकर चौबेपुर कानपुर और लखनऊ में 13 अचल और 10 चल सम्पत्तियों पर जब्ती कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा जब्त की गई सम्पत्तियों की कीमत लगभग 67 करोड़ बताई जा रही है। अचल सम्पत्तियों में  गैंगेस्टर विकास दुबे सहित उसके मददगार और रिश्तेदारों की सम्पत्तियों को जब्त किया गया है । मिली जानकारी के अनुसार, जब्त की गई सम्पत्तियों में विकास दुबे उसकी पत्नी ऋचा, उसकी मां सरला दुबे , भाई दीपू और बेटे आकाश और शानू दुबे के नाम की सम्पत्तियों को  जब्त किया गया है।
ये भी पढ़ें            
         

अयोध्या में पोस्टर वार: राज ठाकरे की शिवसेना को हिंदुत्व पर चुनौती!   

चक्रवात ‘असानी’ के पूर्वानुमान के बीच कोलकाता अलर्ट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,167फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें