32 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाफर्जी SMS व कॉल करने वालों हो जाओ सानधान! लगेगा ₹10 हजार...

फर्जी SMS व कॉल करने वालों हो जाओ सानधान! लगेगा ₹10 हजार का जुर्माना

Google News Follow

नई दिल्ली। DoT यानी डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन्स अब फर्जी और फ्रॉड मेसेज या कॉल करने वालों पर प्रति कॉल 10 हजार रुपये तक का फाइन लगाने वाला है। इसके साथ अब यूजर्स को फर्जी कमर्शियल मेसेज भेजकर फ्रॉड करने वाले सेंडर्स के सभी टेलिकॉम रिसोर्सेज को हमेशा के लिए डिसकनेक्ट भी किया जा सकता है। फाइनेंशियल पेनाल्टी से अनचाहे मार्केटिंग कॉल, मेसेज और मोबाइल नेटवर्क के जरिए होने वाले फ्रॉड्स पर लगाम कसी जा सकेगी। एक ऑफिशियल सूत्र के अनुसार DoT 50 से ज्यादा उल्लंघन के बाद टेलिमार्केटिंग करने वालों पर प्रति कॉल या SMS 10 हजार रुपये तक की पेनाल्टी लगाएगा।
DoT ने यूजर्स के हित को देखते हुए फ्रॉड SMS और टेलिमार्केटिंग के नियमों को कठोर बनाने का प्रस्ताव दिया है। अब 0-10 बार उल्लंघन करने पर हर मेसेज या कॉल के लिए 1 हजार रुपये, 10-50 बार उल्लंघन करने पर प्रति कॉल व मेसेज 5 हजार रुपये और 50 से ज्यादा बार नियमों का उल्लंघन करने पर हर टेलिमार्केटिंग कॉल और फर्जी मेसेज के लिए 10 हजार रुपये का फाइन लिया जा सकता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें