29 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियागनी ने देश छोड़ने पर फिर दी सफाई, कहा -जो मुझे नहीं...

गनी ने देश छोड़ने पर फिर दी सफाई, कहा -जो मुझे नहीं जानते हैं वह ….

Google News Follow

Related

अबूधाबी। मुल्क छोड़कर जाने पर अब अशरफ गनी ने सफाई दी है। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा होने पर अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया था। अब गनी मुल्क छोड़ने पर सफाई दी है। उन्होंने यह सफाई यूएई से दी है, फ़िलहाल गनी अबूधाबी में शरण लिए हुए हैं। संयुक्त अरब अमीरात मानवीय आधार पर शरण दिए हुए है। अशरफ गनी ने अपने संदेश में कहा कि अगर मई काबुल में रहता तो वहां कत्लेआम मच जाता। सुरक्षा कारणों से मुझे अफगानिस्तान छोड़कर जाना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि  जो मुझे नहीं जानते है  वह फैसला न सुनाएं। जो मुझे भगोड़ा कह रहें हैं उन्हें पूरी बात जान लेनी चाहिए। बता दें कि  अफगान पर कब्जे के बाद गनी ने देश छोड़ दिया था और उन पर आरोप भी लगा कि कर में पैसा भरकर ले गए हैं।
 अशरफ गनी ने कहा कि तालिबान से बातचीत की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा था। मैं शांति से सत्ता सौंपना चाहता था। अफगानिस्तान छोड़कर मैंने अपने मुल्क के लोगों को खूनी जंग से बचाया है। मैं अपने सुरक्षाबलों और सेना का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने कहा कि पैसे लेकर भागने की जो बातें कहीं जा रही हैं, वह बेबुनियाद हैं। मुझे मेरी इच्छा के खिलाफ देश से बाहर भेजा गया। सुरक्षा अधिकारियों की सलाह के बाद ही मैंने यह कदम उठाया, क्योंकि मेरी मौजूदगी से वहां अनहोनी हो सकती थी।
गौरतलब है कि तालिबान ने काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने की जानकारी मिली थी। शुरुआत में बताया गया था कि वह ताजिकिस्तान चले गए, लेकिन वहां उन्हें शरण नहीं मिली। बता दें कि अशरफ गनी के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद कई अफवाहें भी सामने आईं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि गनी अपने साथ चार कार और एक हेलिकॉप्टर में काफी पैसा ले गए। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई।
UAE Ministry of Foreign Affairs and International Cooperation confirms that the UAE has welcomed President Ashraf Ghani and his family into the country on humanitarian grounds pic.twitter.com/lER61n8skc
— ANI (@ANI) August 18, 2021
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें