29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामागोवा नाइटक्लब अग्निकांड: तेज धमाका, भारी भीड़ में 25 लोगों की मौत!

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: तेज धमाका, भारी भीड़ में 25 लोगों की मौत!

शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाइटक्लब में आग से सुरक्षा के मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते स्थिति और भयावह हो गई।

Google News Follow

गोवा पुलिस के मुताबिक मृतकों में 4 पर्यटक, 14 नाइटक्लब कर्मचारी शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी बाकी है। इसके अलावा छह घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और अग्निशमन विभाग घटनास्थल पर मौजूद रहे और पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

नाइटक्लब के सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसा रात 11 से 12 बजे के बीच हुआ। “उस समय डीजे और डांसर का कार्यक्रम होने वाला था, इसलिए क्लब में भीड़ अधिक थी।

अचानक आग लगी और भगदड़ मच गई,” उन्होंने कहा। एक स्थानीय निवासी ने भी बताया कि उसने तेज धमाके की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचने पर हालात बेहद खराब थे। वहीं एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड ने पुष्टि की कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ही फैली।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश मौतें दम घुटने से हुई हैं और कई कर्मचारी हादसे की चपेट में आए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर गहरा दुख जताया और मुख्यमंत्री से बात कर स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें-

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने देवघर एम्स दौरा कर इमरजेंसी ओटी जांची! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें