27 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनिया​सोने की खान: भारत में मिला खजाना!​,ओडिशा में 9 जगहों पर सोने...

​सोने की खान: भारत में मिला खजाना!​,ओडिशा में 9 जगहों पर सोने के मिले भंडार ​

सर्वेक्षण में क्योंझर, मयूरभंज और देवगढ़ जिलों में विभिन्न स्थानों पर सोने के भंडार का पता चला है।

Google News Follow

Related

कुछ दिनों पहले ​​जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम के भंडार खोजे गए थे। उसके बाद अब ओडिशा में सोने के भंडार मिले हैं। सरकार ने जानकारी दी है कि ओडिशा के तीन जिलों में नौ जगहों पर सोने के भंडार मिले हैं। देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज में सोने के नौ भंडार खोजे गए हैं।
ओडिशा के खान मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूविज्ञान निदेशालय और जीएसआई द्वारा किए गए सर्वेक्षण में क्योंझर, मयूरभंज और देवगढ़ जिलों में विभिन्न स्थानों पर सोने के भंडार का पता चला है।
लिथियम भंडार : गौरतलब है कि देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम के भंडार पाए गए हैं|  सबसे दिलचस्प बात है कि यह कोई छोटा-मोटा भंडार नहीं है| इस लीथियम भंडार की कुल क्षमता 59 लाख टन है जो चिली और ऑस्ट्रेलिया के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा है|इस खोज के बाद भारत लिथियम कैपेसिटी के मामले में तीसरे नंबर पर आ गया लिथियम एक ऐसा नॉन फेरस मेटल है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल-लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल समेत कई आइटम्स के लिए चार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है| इस रेअर अर्थ एलिमेंट के लिए भारत अब तक दूसरे देशों के भरोसे है|
​ देश को आत्मनिर्भर : बता दें की आयात पर निर्भरता कम करने के लिए आवश्यक है कि देश में महत्वपूर्ण खनिजों के भंडार खोजे जाएं और उनकी प्रोसेसिंग हो। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोने का आयात कम करने की जरूरत का भी उल्लेख किया। जीएसआई को जम्मू-कश्मीर में सोने के डिपोजिट भी मिले हैं।
 
इन राज्यों में…:  सीजीपीबी की बैठक में जीएसआई ने 11 राज्यों में विभिन्न खनिजों के भंडार मिलने की जानकारी संबंधित राज्यों को दी है। ​  इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना के नाम शामिल हैं।
 
यह भी पढ़ें-

भाजपा का मिशन 2024 : सुनील बंसल ने संभाली यूपी का प्रभार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें