31 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाGold Price: 55 हजार के पार सोना, 18 महीने का टूटा र‍िकॉर्ड

Gold Price: 55 हजार के पार सोना, 18 महीने का टूटा र‍िकॉर्ड

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही युद्ध का असर दुन‍ियाभर के बाजारों पर पड़ भी रहा है| यु्द्ध के 14वें द‍िन गोल्‍ड और क्रूड ऑयल र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं| सोने की कीमत 18 महीने में सबसे ज्‍यादा हो गई हैं|

Google News Follow

Related

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही युद्ध का असर दुन‍ियाभर के बाजारों पर पड़ भी रहा है| यु्द्ध के 14वें द‍िन गोल्‍ड और क्रूड ऑयल र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं| सोने की कीमत 18 महीने में सबसे ज्‍यादा हो गई हैं| मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार सुबह गोल्‍ड के रेट 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गए|चांदी में भी तेजी देखने को म‍िली| एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा सोने के रेट में 1.4 प्रत‍िशत का उछाल देखा गया| इसके अलावा चांदी की मई वायदा कीमत में 1.8 प्रत‍िशत की तेजी है|

इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 19 महीने के हाई लेवल पर पहुंच गया था| इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड 2,053.99 डॉलर प्रति औंस पर बना रहा| हाज‍िर चांदी 1 प्रत‍िशत बढ़कर 26.66 डॉलर प्रति औंस हो गई| डेढ़ साल पहले अगस्त 2020 में गोल्‍ड 2,072 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था| उस समय घरेलू बाजार में यह चढ़कर 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था|

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को अप्रैल वायदा सोने का भाव 1.4 प्रत‍िशत बढ़कर 55,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया| वहीं मई वायदा चांदी के प्राइज 1.8 प्रत‍िशत चढ़कर 72,698 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए|  जानकारों का कहना है क‍ि यूक्रेट संकट से आने वाले समय में सोने का भाव और ऊपर जा सकता है|

सर्राफा बाजार में​​ सोने-चांदी की कीमत जारी करने वाली वेबसाइट www.ibjarates.com के अनुसार बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का रेट 54283 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया| 22 कैरेट सोने का रेट 54066 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर चल रहा है| चांदी के भाव की बात करें तो 999 प्‍योर‍िटी वाली चांदी लगभग 1000 रुपये की तेजी के साथ 71878 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर चल रही है|

​​यह भी पढ़ें-

Share Market: रूस-यूक्रेन युद्ध और विधानसभा चुनावों के नतीजे से होगा प्रभावित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें