29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाShare Market: रूस-यूक्रेन युद्ध और विधानसभा चुनावों के नतीजे से होगा प्रभावित

Share Market: रूस-यूक्रेन युद्ध और विधानसभा चुनावों के नतीजे से होगा प्रभावित

पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले यूरो में गिरावट के कारण यूरोपियन बाजारों में तगड़ी गिरावट रही है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी 1.10 फीसदी लुढ़का है।

Google News Follow

यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक और घरेलू स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट का माहौल है। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गत छह महीनों से बिकवाली कर रहे हैं। तेल, कोयला, ​​धातु जैसी प्रमुख कमोडिटी की कीमतें आसमान पर बनी हुई हैं।

जानकारों का कहना है कि इस सप्ताह यूपी समेत पांच राज्यों की मतगणना, एलआईसी आईपीओ की तारीख पर निर्णय और वैश्विक मुद्राओं का घरेलू बाजारों पर असर दिख सकता है। आईए जानते हैं कि इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी किन कारणों से प्रभावित हो सकते है।

जीसीएल सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष रवि सिंघल का कहना है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव की मतगणना का परिणाम 10 मार्च को घोषित होगा। इससे बाजार के निवेशकों पर छोटी अवधि का असर पड़ सकता है। इसका कारण यह है कि चुनाव परिणाम से देश के सबसे बड़े राजनीतिक राज्य के लोगों की केंद्र और प्रदेश की सरकार के प्रति भावना की जानकारी मिलेगी।

आईआईएफएल सिक्युरिटीज के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि निवेशकों को रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर नजर रखने की आवश्यकता है। यह दुनियाभर के इक्विटी बाजारों के लिए सबसे बड़ा उत्प्रेरक है। सीजफायर या जियोपॉलिटिकल तनाव को लेकर होने वाले किसी भी फैसले से बाजार गति मिल सकती है।

पिछले सप्ताह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं खासकर यूरो और रुपये में मौजूदा बाजार में भारी गिरावट रही है। पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले यूरो में गिरावट के कारण यूरोपियन बाजारों में तगड़ी गिरावट रही है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी 1.10 फीसदी लुढ़का है।

​​यह भी पढ़ें-

Post Office: एक अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम, Time Deposit धारकों पर होगा असर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें