31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल के BJP अध्यक्ष मजूमदार का TMC कार्यकर्ताओं ने रोका काफिला 

बंगाल के BJP अध्यक्ष मजूमदार का TMC कार्यकर्ताओं ने रोका काफिला 

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को टीएमसी पर बड़ा आरोप लगाया उन्होंने कहा कि के टीएमसी के ‘गुंडों’ ने दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में उनके काफिले को रोकने और हमला करने की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट पर इस संबंध की जानकारी दी है। उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी के नेताओं को भी टैग किया है।

भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इस संबंध की एक वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके गाड़ी के आगे एक बड़ा समूह काले झंडे लहराते हुए उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है। बालुरघाट के सांसद ने लिखा कि टीएमसी के गुंडों द्वारा मथुरापुर में मेरे काफिले को रोकने और हमला करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि टीएमसी का यह सोचना गलत है कि वे इस तरह के हमलों से भाजपा को रोक लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि वे इस तरह के प्रयास  में कभी सफल नहीं हो पाएंगे। और न भाजपा रुकेगी।

बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस इस तरह के हमलों से भाजपा को रोकने में विफल होगी। उन्होंने टीएमसी को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा ‘गुंडागर्दी’ के आगे नहीं झुकेगी। मजूमदार ने अपने ट्वीट को  जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया है।
ये भी पढ़ें

Share Market: रूस-यूक्रेन युद्ध और विधानसभा चुनावों के नतीजे से होगा प्रभावित

UP Election-2022: 7वां चरण, एक बजे तक 35.51 प्रतिशत हुआ मतदान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें