28.7 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविधायक रवि राणा के उत्पीड़न की होगी जांच

विधायक रवि राणा के उत्पीड़न की होगी जांच

विधानसभा में गृहमंत्री का एलान

Google News Follow

अमरावती के युवा विधायक रवि राणा के खिलाफ अमरावती में हत्या के प्रयास का फर्जी एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला सोमवार को विधानसभा में गूंजा। विधायकों के आक्रोश को देखते हुए राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि इस मामले में मैंने या मुख्यमंत्री ने फोन नहीं किया था। इस मामले की जांच एडीजे (लॉ एंड ऑर्डर) से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट की बाबत मैं विपक्ष के नेता के साथ चर्चा करूँगा।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में रवि राणा ने कहा कि जिस समय अमरावती मनपा आयुक्त पर स्याही फेंकने की घटना हुई मै दिल्ली में था। उसके बावजूद मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के दबाव में मेरे खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) जैसा गंभीर मामला दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मेरे पास दिल्ली जाने का बोर्डिंग पास भी है।

 

जब मैं घटना के वक्त अमरावती में मौजूद ही नहीं था तो किसी की हत्या का प्रयास कैसे कर सकता हूँ । इसके पहले भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में कहा कि पुलिस लगातार जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही है। मैंने पहले भी यह मामला सदन के सामने रखा था। जनप्रतिनिधियों के अपमान को लेकर सभी विधायकों की एक कमेटी बनानी चाहिए।

ये भी पढ़ें 

दूध पीते नंदी: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

PM का पुणे दौरा: कांग्रेस-एनसीपी को दिया जबाव, कहा “Opretion Ganga” के तहत विद्यार्थियों की वतन वापसी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें