30 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनियासोने की कीमत करीब 500 रुपए बढ़ी, चांदी का भाव 1.07 लाख...

सोने की कीमत करीब 500 रुपए बढ़ी, चांदी का भाव 1.07 लाख रुपए पहुंचा!

सोने के साथ चांदी की कीमत में भारी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में चांदी की कीमत 1,440 रुपए बढ़कर 1,07,000 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,05,560 रुपए प्रति किलो थी।

Google News Follow

Related

सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली और 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 96,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी की कीमत 1.07 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 495 रुपए बढ़कर 96,359 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि सोमवार को 95,864 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 88,265 रुपए हो गई है, जो कि पहले 87,811 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 72,269 रुपए हो गया है, जो कि पहले 71,898 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के साथ चांदी की कीमत में भारी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में चांदी की कीमत 1,440 रुपए बढ़कर 1,07,000 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,05,560 रुपए प्रति किलो थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशकों द्वारा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता अपडेट की प्रतीक्षा के कारण सोने की कीमत 3,315-3,320 डॉलर और 97,000 रुपए के आसपास स्थिर रही है।

सकारात्मक और एक मजबूत टैरिफ डील सोने को 95,000 रुपए से नीचे की ओर धकेल देगी, जबकि कोई भी असंतुष्ट टिप्पणी कीमत को 98,500 रुपए और 3,360 डॉलर के आसपास ले जा सकती है। आने वाले सप्ताह में यूएस सीपीआई नंबरों पर भी निवेशकों की निगाहें हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,362.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 36.76 डॉलर प्रति औंस पर थी।

1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,197 रुपए या 26.51 प्रतिशत बढ़कर 96,359 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,983 रुपए या 24.39 प्रतिशत बढ़कर 1,07,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।

इसके अतिरिक्त, त्रिवेदी ने बताया कि पिछले सप्ताह आरबीआई द्वारा 0.50 प्रतिशत की दर में कटौती के कारण रुपया 85.67 के करीब स्थिर होकर सकारात्मक स्तर पर पहुंच गया। इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी सीपीआई डेटा डॉलर इंडेक्स के लिए एक प्रमुख चालक होंगे, जिससे रुपया 85.25 और 86.00 के बीच सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।”

यह भी पढ़ें-

कारगिल युद्ध के शूरवीर कैप्टन विजयंत थापर के घर पहुंचे सेना के जवान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,167फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें