29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनिया‘बोर्ड ऑफ पीस’ बैठक में ट्रंप ने शहबाज शरीफ कुछ यूं किया...

‘बोर्ड ऑफ पीस’ बैठक में ट्रंप ने शहबाज शरीफ कुछ यूं किया खड़ा की वीडिओ हुआ वायरल

फिर एक बार पाकिस्तान शर्मसार

Google News Follow

अमेरिका में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की उद्घाटन बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ की मौजूदगी को जहां एक उच्च-स्तरीय कूटनीतिक अवसर माना जा रहा था, वहीं कार्यक्रम के दौरान सामने आए कुछ वीडियो क्लिप्स ने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी है। बैठक की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी, जिसमें करीब 40 देशों के नेता शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक स्थिरता और शांति का संदेश देना था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान हुए कुछ क्षण वायरल हो गए, जिन्हें लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तान को फिर एक बार शर्मसार होना पड़ा है।

कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो क्लिप में ट्रंप को शरीफ की ओर इशारा करते हुए उन्हें खड़े होने के लिए कहते हुए देखा गया। इसके तुरंत बाद शरीफ अपनी सीट से उठते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके हावभाव को  असहज बताते हुए इस पल को शर्मनाक करार दिया। वीडियो में यह भी दिखा कि ट्रंप ने संबोधन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बड़ा अच्छा मित्र बताया। इसके बाद शरीफ के खड़े होने के दृश्य ने ऑनलाइन चर्चाओं को और हवा दे दी।

यह क्लिप तेजी से वायरल हुई और कई यूजर्स ने दावा किया कि शरीफ को कार्यक्रम में किसी बच्चे की तरह खड़ा किया गया। साथ ही पाकिस्तान वैश्विक मंचों पर भारत की तरह सन्मान पाने की जिद करता है, जबकि पाकिस्तान और उसके नेताओं को शर्मसार होना पड़ता है।

बैठक के बाद आयोजित आधिकारिक फोटो-सेशन में भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज रही। तस्वीर में ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस के साथ अन्य नेता मौजूद थे। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि शरीफ समूह के केंद्र में न होकर किनारे खड़े किए गए, जिससे की वह बिल्कुल अकेले पड़ गए।

बैठक के दौरान शरीफ ने ट्रंप को ‘मैन ऑफ़ पीस’ और “सेवियर ऑफ़ साऊथ एशिया” बताया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच पूर्व में हुए तनाव के दौरान ट्रंप की समय पर और प्रभावी हस्तक्षेप की सराहना करते हुए कहा कि इससे बड़े स्तर पर जान-माल के नुकसान को टालने में मदद मिली। उनके इस बयान के बाद ट्रंप के उस पुराने दावे की भी चर्चा फिर से शुरू हुई, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के दौरान मध्यस्थता का दावा किया था।

यह भी पढ़ें:

यौन शोषण का विरोध करने बहू की गला दबाकर हत्या, ससुर अब्बास गिरफ्तार

Indian Railways: ट्रेन यात्रा को हाई-टेक सुरक्षा कवच: 400 स्टेशनों पर बनेंगे डिजिटल थाने

कर्नाटक और हैदराबाद में शिवाजी महाराज की जयंती कार्यक्रमों पर हमलें; तीन राज्यों में सांप्रदायिक तनाव

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें