29 C
Mumbai
Thursday, September 17, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियासोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम फिर से नए ऑल-टाइम हाई...

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम फिर से नए ऑल-टाइम हाई पर

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 492 रुपए बढ़कर 1,36,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है ।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली, जिससे सोने की कीमत 1,36,660 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,43,150 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो कि हाजिर बाजार में नया ऑल-टाइम हाई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 492 रुपए बढ़कर 1,36,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,36,168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

22 कैरेट सोने का दाम 1,25,181 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,24,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,02,126 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,02,495 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

सोने की अपेक्षा चांदी कीमतों में तेज उछला देखा गया है और कीमतें नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। चांदी की कीमत 6,087 रुपए बढ़कर 2,43,150 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,37,063 रुपए प्रति किलो थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,474.45 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.35 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

एमसीएक्स पर सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में 0.32 प्रतिशत और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में 1.63 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में सकारात्मक कारोबार हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कीमत 600 रुपए बढ़कर 1,38,700 रुपए पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4,475 डॉलर प्रति औंस पर है। दिन के दौरान उच्च स्तरों से मुनाफावसूली भी देखने को मिली।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका ने वेनेजुएला की सीमा को पार किया है। इससे सोने की कीमतों को और समर्थन मिलेगा। आने वाले समय में सोना 1,37,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ धान खरीद घोटाले मामले में एक गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,357फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें