25 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमदेश दुनियासोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम करीब 8,700 रुपए बढ़ा!

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम करीब 8,700 रुपए बढ़ा!

24 कैरेट सोने का दाम 2,798 रुपए बढ़कर 1,54,876 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Google News Follow

Related

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी तेजी देखने को मिली, जिससे कीमती धातुओं का दाम करीब 8,700 रुपए तक बढ़ गया। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, चांदी की कीमत 8,736 रुपए बढ़कर 2,53,665 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि इससे पहले शुक्रवार को 2,44,929 रुपए प्रति किलो थी। चांदी के साथ सोने की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है।

24 कैरेट सोने का दाम 2,798 रुपए बढ़कर 1,54,876 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,41,866 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,059 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,16,157 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

हाजिर बाजार के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.68 प्रतिशत बढ़कर 1,56,510 रुपए और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.42 प्रतिशत बढ़कर 2,53,452 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.82 प्रतिशत बढ़कर 5,020 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.55 प्रतिशत बढ़कर 78 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

चांदी में तेज उतार-चढ़ाव पर चॉइस वेल्थ के रिसर्च और प्रोडक्ट हेड अक्षत गर्ग ने कहा कि छोटी अवधि में बड़ी तेजी के कारण चांदी में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव में कमी भी चांदी में मंदी का कारक बनी हुई है।

उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि घबराएं नहीं, चांदी एक उठापटक वाली संपत्ति है और हाल में हुई छोटी गिरावट से इसका लंबी अवधि का आउटलुक नहीं बदलेगा।

 
यह भी पढ़ें-

ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता के बाद ओमान जाएंगे ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,084फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें