31 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियानहीं रहे महाभारत के 'शकुनि मामा', 79 वर्ष की उम्र में ली...

नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनि मामा’, 79 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

गूफ़ी पेंटल ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Google News Follow

Related

बी.आर. चोपड़ा के महाभारत सीरियल जैसी छाप कोई नहीं छोड़ पाया। इसमें शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल ने काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं आज तड़के सुबह मशहूर हुए वेटरन एक्टर गूफी पेंटल के निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। दिल की बीमारी के कारण उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 78 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। गूफी का मुम्बई के‌ अस्पताल में निधन हुआ है। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन‌ पेंटल ने इसकी जानकारी दी।

दिग्गज अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 31 मई को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उन्हें दिल और किडनी की बीमारी बताई जा रही है। हालांकि दो दिन से उनकी तबीयत में सुधार देखा जा रहा था और ऐसे में उनके घर वालों को उनके स्वस्थ होकर घर जाने‌ की उम्मीद थी। लेकिन आज सुबह 9 बजे वे जिंदगी की जंग हार गए। एक्टर का अंतिम संस्कार आज शाम‌ 4 बजे ओशिवरा श्मशान घाट में किया जाएगा।

अभिनेता गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें बी. आर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी। इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था। वह आखिरी बार स्‍टार भारत के शो ‘जय कन्‍हैया लाल की’ में द‍िखाई द‍िए थे

ये भी देखें 

अवधेश राय हत्याकांड: मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा, एक लाख रुपये का जुर्माना

51 साल के हुए योगी, जानें उत्तराखंड से गोरखपुर पहुंचने का किस्सा

पहलवानों संग गृहमंत्री अमित शाह की 2 घंटे चली बैठक, दिया गया ये आश्वासन

नाबालिग महिला पहलवान ने बृजभूषण पर लगाए आरोप वापस लिए, अब आगे क्या

पालकी रस्म हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है: रथ को चमका रहे हैं मुस्लिम कारीगर !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,188फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें