31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाखलिस्तान समर्थक पन्नू की मौत के दावे के बीच वायरल वीडियो पर...

खलिस्तान समर्थक पन्नू की मौत के दावे के बीच वायरल वीडियो पर भारत सरकार का बयान

गुरपतवंत सिंह पन्नू एक वीडियो में अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है।

Google News Follow

हाल ही में सिख फॉर जस्टिस के फाउंडर और खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत हो चुकी है। वहीं गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद एक वीडियो जारी कर कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

दरअसल, एक वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में आतंकी पन्नू भारत विरोधी बयानबाजी कर रहा है और कह रहा है कि वो एक दिन संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने खालिस्तान का झंडा लहराएगा। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने इस काम को अंजाम देने के लिए और सिखों को खालिस्तान अभियान से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमें वीडियो के बारे में जानकारी है। हालांकि हम कनाडा के सामने इन धमकियों के मामलों को लगातार उठा रहे है। गुरपतवंत पन्नू लंबे समय से अमेरिका में बैठकर पंजाब रेफरेंडम 2020 के नाम पर खालिस्तानी आंदोलन चला रहा है और सिखों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। वहीं 60 दिनों के भीतर तीन खालिस्तान समर्थक आतंकवादी की मौत हुई है, जिनमें हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा और परमजीत सिंह पंजवार का नाम शामिल हैं।

ये भी देखें  

गहलोत-पायलट में सुलह! राजस्थान विधानसभा चुनाव में कौन होगा सीएम फेस?            

यूपी को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा सड़कों पर नमाज अब बीती बात

वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कम करने की तैयारी, रेलवे कर रहा समीक्षा

खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में किया प्रदर्शन का ऐलान, पोस्टर भी शेयर किया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें