27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियामीराबाई-लवप्रीत समेत वेटलिफ्टिंग टीम का भारत लौटने पर भव्य स्वागत!

मीराबाई-लवप्रीत समेत वेटलिफ्टिंग टीम का भारत लौटने पर भव्य स्वागत!

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचने से पहले ही फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। फैंस काफी समय पहले ही पहुंचकर अपने चहेते खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे।

Google News Follow
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करके भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम रविवार को स्वदेश लौटी। ग्लासगो में गोल्ड मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। वहीं, लवप्रीत सिंह ने उनका समर्थन करने के लिए देशवासियों का धन्यवाद किया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचने से पहले ही फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। फैंस काफी समय पहले ही पहुंचकर अपने चहेते खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। खिलाड़ियों के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। सभी प्लेयर्स को माला पहनाई गई और जमकर ढोल-नगाड़े बजे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीत सकीं। मीराबाई ने कहा कि वह गोल्ड जीतकर गर्व महसूस कर रही हैं। मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलो का भार उठाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मीराबाई ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

वहीं, भारत को 110 प्लस कैटेगरी में सिल्वर मेडल दिलाने वाले वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने ‘आईएएनएस’ के साथ बात करते हुए बताया कि उन्हें सिल्वर जीतने पर बहुत खुशी है। लवप्रीत ने कहा कि पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में वह ब्रॉन्ज मेडल ही जीत सके थे, ऐसे में मेडल का रंग बदलकर वह खुश हैं। लवप्रीत ने भारतीय नौसेना और सभी देशवासियों का उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद किया।

लवप्रीत नौसेना में नौकरी करते हैं और उन्होंने खासतौर पर अपने नौसेना कप्तान विजय कुमार का धन्यवाद किया। लवप्रीत ने कहा कि परिवार बेसब्री से उनका इंतजार कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अगली प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने की पूरी कोशिश करेंगे। लवप्रीत ने कुल 388 किलो का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और वह गोल्ड जीतने से सिर्फ एक किलोग्राम पीछे रह गए थे।

53 किलोग्राम कैटेगरी में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वालीं वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने ‘आईएएनएस’ को बताया कि मेडल जीतकर भारत आने की उन्हें बहुत खुशी है। ज्ञानेश्वरी ने कहा कि उनका परिवार बेहद उत्सुकता से उनका इंतजार कर रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वह 2030 में भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को गोल्ड लाने का पूरा प्रयास करेंगी। वहीं, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीतने वाले ऋषिकांत सिंह ने भी मेडल के साथ स्वदेश लौटने पर खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़ें-

20 मिनट तक बाते, नाम और धर्म पूछा, पानी मांगा फिर…

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें