कण कण में झलक रही भव्यता और दिव्यता, रात के समय ऐसा दिखेगा राम मंदिर

इस पावन अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, चंपत राय ने देशवासियों से एक खास अपील की है| उन्होंने सभी से 15 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है|

कण कण में झलक रही भव्यता और दिव्यता, रात के समय ऐसा दिखेगा राम मंदिर

Grandeur and divinity visible in every particle, Ram temple will look like this at night

देशभर में हर्ष छा गया है! 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन होने वाला है| इस पावन अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, चंपत राय ने देशवासियों से एक खास अपील की है| उन्होंने सभी से 15 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है|

चंपत राय की देशवासियों से अपील: सभी देशवासी 15 जनवरी से 22 जनवरी तक अपने पास पड़ोस के मंदिरों में सफाई अभियान चलाएं| 22 जनवरी को सुबह 10 बजे, अपने पड़ोस के सभी लोगों को इकट्ठा करें और सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन का आयोजन करें| श्री राम का गुणगान करके वातावरण को आनंदमय बनाएं| दूरदर्शन द्वारा प्रसारित अयोध्या राम मंदिर समारोह का कार्यक्रम देखने के लिए अपने मोहल्ले में एलईडी टीवी लगाएं| इस ऐतिहासिक क्षण को पूरे समुदाय के साथ मिलकर देखने का आनंद लें|

अयोध्या राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद होने वाली आरती के साथ ही अपने गांव या मोहल्ले के मंदिर में भी आरती का आयोजन करें| भगवान को भोग अर्पित करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद समाज में प्रसाद का वितरण करें| खुशियां बांटकर इस पावन अवसर को और भी खास बनाएं| सूर्यास्त के बाद अपने घर के बाहर और आंगन में दीप जलाएं| भगवान राम के स्वागत में अपने घर को रोशन करें|

22 जनवरी, 2024 का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अक्षर से लिखा जाएगा| इस दिन, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा| यह मंदिर हिंदू धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतीक है और यह 500 वर्षों के संघर्ष के बाद पूरा हुआ है| मंदिर के चारों ओर आयताकार परकोटा है, जिसकी लंबाई 732 मीटर तथा चौड़ाई 14 फीट है। परकोटा के चारो कोनों पर भगवान सूर्य, मां भगवती, गणपति एवं भगवान शिव के सहित परकोटा में ही वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी एवं देवी अहिल्या का भी मंदिर निर्मित हो रहा है।

गौरतलब है कि राम मंदिर ढाई एकड़ में बना हुआ है, लेकिन ये सिर्फ मंदिर का भाग है। इसके अलावा ‘परिक्रमा पथ’ भी इसमें शामिल है। अगर इसे जोड़ दिया जाए तो ये पूरा परिसर 70 एकड़ का हो जाता है। राम मंदिर के अलावा इस परिसर में छह और मंदिर भी बनाए जाएंगे। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को भव्य बनाएगा इसका प्रवेश द्वार। राम मंदिर का प्रवेश द्वार सिंह द्वार होगा। इसके कुल 12 द्वार होंगे। खास बात ये कि इसका निर्माण सागौन की लकड़ी से किया जाएगा। 22 जनवरी से पहले इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा जिसके लिए कारीगर लगातार काम कर रहे हैं।

अयोध्या में बन रहा राम मंदिर तीन मंजिल का होगा। इसकी बनावट भी ऐसी ही हैं। इन तस्वीरों से ही इस मंदिर की भव्यता का अहसास आपको हो रहा होगा। कारीगर पत्थरों को काट काट कर इस मंदिर को तरास रहे हैं। 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होगें. राम मंदिर में मूर्ति स्थापना का समय 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा| प्राण प्रतिष्ठा के लिए मात्र 84 सेकेंड के लिए प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त रहेगा|

यह भी पढ़ें- 

Maldives में मोदी डंडा! PM Modi पर विवादित पोस्ट करने वाले 3 मंत्री सस्पेंड 

Exit mobile version