30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाग्रो के शेयर 9% उछले, IPO से 76% रिटर्न मिले​!

ग्रो के शेयर 9% उछले, IPO से 76% रिटर्न मिले​!

तेजी के पीछे BSE Large Cap इंडेक्स में शामिल होना और नया इमरजेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Groww Lite लॉन्च होना मुख्य वजह है। IPO के बाद से निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है।

Google News Follow

ग्रो के शेयर आज 9% से ज्यादा उछलकर 175.60 रुपए पर पहुंच गए और यह आईपीओ प्राइस 100 रुपए से 76% ऊपर पहुंच गए। ​तेजी के पीछे BSE Large Cap इंडेक्स में शामिल होना और नया इमरजेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Groww Lite लॉन्च होना मुख्य वजह है। IPO के बाद से निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है।

ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयर में आज (24 दिसंबर) को 9.5% की उछाल देखने को मिला और यह 175.60 रुपए पर पहुंचा। एक्सपर्ट के मुताबिक, यह तेजी कंपनी के आगामी इंडेक्स में शामिल होने और उसके इमरजेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘ Groww Lite ‘ के लॉन्च को लेकर बने पॉजिटिव माहौल के कारण देखने को मिली है।

IPO के बाद से अब तक यह शेयर अपने इश्यू प्राइस 100 रुपए से 75.6% चढ़ चुका है, जिससे यह बाजार की सबसे चर्चित नई लिस्टिंग्स में शामिल हो गया है।
यह तेजी 6 जनवरी 2026 से ग्रो के BSE Large Cap इंडेक्स में ऑफिशियल तौर से शामिल होने से पहले आई है। BSE इंडेक्स सर्विसेज की नोटिफिकेशन के अनुसार, इस इंडेक्स में ग्रो के साथ-साथ हाल ही में लिस्टेड कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस भी शामिल होगी।
इसके अलावा 6 जनवरी को बाजार खुलते ही ग्रो के शेयर BSE Allcap, BSE Large MidCap और BSE Financial Services इंडेक्स में भी शामिल हो जाएंगे, जिससे संस्थागत और रिटेल निवेशकों के बीच इसकी विजिबिलिटी और बढ़ने की उम्मीद है।
 
​यह भी पढ़ें-

प्रमोटर खरीदारी से निवेशकों का हौसला बढ़ा, रेलवे शेयर 35% उछला! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें