30.1 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश में अंग दान पर गार्ड ऑफ ऑनर समाज की कृतज्ञता!

मध्य प्रदेश में अंग दान पर गार्ड ऑफ ऑनर समाज की कृतज्ञता!

राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का कहना है कि अंग अंगदान करने वाले व्यक्ति को गार्ड ऑफ ऑनर देना समाज की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करना है।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश सरकार देहदान और अंगदान को प्रोत्साहित कर रही है और देहदान तथा अंगदान करने वालों को राज्य सरकार की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है। विदिशा जिले के अरविंद कुमार जैन का उपचार के दौरान निधन हो गया और मेडिकल कॉलेज विदिशा में अंग दान किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का कहना है कि अंग अंगदान करने वाले व्यक्ति को गार्ड ऑफ ऑनर देना समाज की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करना है। दरअसल, विदिशा निवासी अरविंद कुमार जैन का बीते दिनों स्वास्थ्य बिगड़ा और उनका उपचार राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में चला था, जहां उनका रविवार की शाम को निधन हो गया।

निधन के बाद उनकी पार्थिव देह को विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सालय लाया गया और अंगदान के उपरांत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

राज्य सरकार अंगदान को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत दिवंगत अंगदाताओं को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित करती है। विदिशा जिले में यह सम्मान पहली बार प्रदान किया गया है। उप मुख्य मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अंगदान करने पर कहा है कि अंगदान, जीवनदान है।

विदिशा के दिवंगत अंगदाता अरविंद कुमार जैन को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित करना, उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्पूर्ण समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है। राज्य सरकार अंगदान को प्रोत्साहन देने हेतु इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा के चिकित्सकों का कहना है कि अंगदान वर्तमान दौर की जरूरत है जहां एक व्यक्ति के शरीर के अंग दूसरे व्यक्ति को नया जीवन दान देते हैं। वही संबंधित की यादें भी इस दुनिया में जीवित रहती हैं। इतना ही नहीं, जब किसी व्यक्ति की देह को दान किया जाता है तो वह चिकित्सा जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि चिकित्सा महाविद्यालय में आई हुई देह से कई चिकित्सा छात्र अध्ययन करते हैं; उन्हें अपने प्रायोगिक कार्य को करने में काफी मदद मिलती है, परिणामस्वरुप वे एक सक्षम और दक्ष चिकित्सक बनते हैं। इस तरह एक देहदान कई चिकित्सा छात्रों के काम आती है और वे चिकित्सक बाद में समाज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराते हैं।
 
यह भी पढ़ें-

सोमवार के दिन शिव-भक्ति में लीन नजर आईं अक्षरा सिंह!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें