27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामाGujarat​: मेडिकल छात्रों की रैगिंग ​ने​ ली छात्र की जान, ​दोषी छात्र...

Gujarat​: मेडिकल छात्रों की रैगिंग ​ने​ ली छात्र की जान, ​दोषी छात्र निलंबित!

कॉलेज प्रशासन ने इस घटना को रैगिंग मानते हुए चारों आरोपी छात्रों तो तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

Google News Follow
गुजरात के भावनगर में सरकारी मेडिकल कॉलेज के दो प्रशिक्षु छात्रों को सोशल मीडिया पर चुटकुले साझा करना भारी पड़ गया। दरअसल प्रशिक्षु छात्रों के वरिष्ठों और बैच के साथियों ने दोनों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।
​कॉलेज प्रशासन ने इस घटना को रैगिंग मानते हुए चारों आरोपी छात्रों तो तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। पीड़ितों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा साझा किए गए चुटकुलों को लेकर उनके कुछ बैचमेट और एक सीनियर ने कथित तौर पर हिरासत में लिया और उनके साथ मारपीट की।
​
​बता दें कि पीड़ित इंटर्न्स इशान कोटक और अमन जोशी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी वरिष्ठ छात्र और बैचमेट, मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह के आयोजन में हुई खेल गतिविधियों से भी खुश नहीं थे। अमन जोशी ने आरोप लगाया कि उसके चार बैचमेट और एक सीनियर देर रात उसके हॉस्टल के कमरे में आए और उसे दूसरे कमरे में ले गए, जहां आरोपियों ने उसे कई बार थप्पड़ मारे, गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।

वहीं अपनी शिकायत में, इशान कोटक ने बताया कि उसे अपने हॉस्टल के कमरे से बाहर आने और हॉस्टल के पास चार बैचमेट से मिलने के लिए कहा गया। जब वह वहां गया, तो उसे और उसके साथ आए उसके दोस्त को एक वाहन में डाल दिया गया, घुमाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।​

​ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुशील झा ने कहा कि उन्होंने मामले को रैगिंग मानते हुए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने कहा, ‘यह घटना रैगिंग के समान है। मेडिकल कॉलेज की 11 सदस्यीय एंटी-रैगिंग कमेटी ने बैठक की और चार छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा उनके प्रमाण पत्र जब्त करने का निर्णय लिया। कमेटी अगले शनिवार को फिर बैठक करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।’
पुलिस ने आरोपी छात्रों पर गलत तरीके से बंधक बनाने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें और भाषा का इस्तेमाल करने जैसी धाराओं में मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। ​
​
यह भी पढ़ें-

MP​: ​​धर्मांतरण ​पर फांसी​ का प्रावधान करने वाला मध्य प्रदेश देश का होगा पहला राज्य !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें