35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियादो चरणों में होगा गुजरात ​चुनाव​, 8 दिसंबर को घोषित होंगे परिणाम​

दो चरणों में होगा गुजरात ​चुनाव​, 8 दिसंबर को घोषित होंगे परिणाम​

आज केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होने की संभावना है​| गुजरात में पिछले 25 सालों से ​भाजपा शासन कर रही है​|​​

Google News Follow

Related

गुजरात विधान​​सभा चुनाव पर पूरा देश ध्यान दे रहा है​| इन चुनावों की तारीखों की घोषणा आज केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होने की संभावना है​| गुजरात में पिछले 25 सालों से ​भाजपा शासन कर रही है|​​ हाल ही में हुए मोरबी पुल हादसे के बाद सत्ता पक्ष को विपक्ष घेर रहा है​|

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। वहीं, गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की संभावना थी। हालांकि, आयोग ने उस समय इस चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की थी।​ गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात की चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। गुजरात में पिछले 25 सालों से ​भाजपा शासन कर रही है|​​ हाल ही में हुए मोरबी पुल हादसे के बाद सत्ता पक्ष को विपक्ष घेर रहा है​|

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा के 111 विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस के पास 62 विधायक हैं। आमतौर पर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाती है और मतदान एक ही समय में होता है। इस साल इस परंपरा को तोड़ा गया है।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है​| परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी है। इसलिए मौसम के मुद्दे को देखते हुए यहां चुनाव कार्यक्रम की पहले ही घोषणा कर दी गई है।

​यह भी पढ़ें-​

सत्येंद्र जैन को जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट पर गृह मंत्रालय सख्त, मसाज कराने का आरोप    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,198फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें