25 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनिया​गुजरात​: सांता क्लॉज​ बांट रहे ​चॉकलेट, स्थानीय लोगों ​ने​ पीटा​​,थाने पहुंचा मामला...

​गुजरात​: सांता क्लॉज​ बांट रहे ​चॉकलेट, स्थानीय लोगों ​ने​ पीटा​​,थाने पहुंचा मामला !

मारपीट के मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।"

Google News Follow

Related

गुजरात के वडोदरा में सांता क्लॉज बने एक शख्स को स्थानीय लोगों ने पीटा|​​ हालांकि पुलिस ने पिटाई की रिपोर्ट की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि इस संबंध में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है|

सांता क्लॉज के वेश में एक शख्स चॉकलेट बांट रहा था। यह शख्स मकरपुर की एक कॉलोनी में चॉकलेट बांट रहा था| चूंकि इस कॉलोनी में रहने वाले उसके ही समुदाय के कुछ लोग इस व्यक्ति को जानते थे, इसलिए वह उनसे मिलने गया।

“कुछ स्थानीय लोगों ने उस व्यक्ति पर आपत्ति जताई, उसे चॉकलेट बांटने से रोक दिया। उसके बाद, दो सामाजिक समूहों के बीच एक बहस हुई|

मलकापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रश्मि सोलंकी ने बताया की ईसाई समुदाय के लोग थाने पहुंचे| शाम के कुछ समय बाद जब यह घटना हुई तो ईसाई समुदाय थाने पहुंचा और मांग की कि हमें किसी भी तरह के धार्मिक जुलूस के लिए सुरक्षा प्रदान की जाए. “मैंने उन्हें हर संभव मदद का वादा किया था। मारपीट के मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।”
यह भी पढ़ें-

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, महाराष्ट्र में भी पारा गिरा ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें