31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियागुरमीत राम रहीम रोहतक पीजीआई में भर्ती,मिले कोरोना के लक्षण 

गुरमीत राम रहीम रोहतक पीजीआई में भर्ती,मिले कोरोना के लक्षण 

Google News Follow

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की बुधवार को तबीयत ख़राब होने पर कड़ी सुरक्षा में रोहतक पीजीआई में भर्ती किया गया है. शुरुआती जांच में गुरमीत में कोविड संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं. उसका आरटी- पीसीआर निकला किया गया है लेकिन अभी नतीजे आने बाकी हैं. गुरमीत में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर यहां वीआईपी वार्ड में भर्ती किया गया है. बता दें कि गुरमीत राम रहीम 25 अगस्त 2017 से ही सुनारिया जेल में बंद हैं। गुरमीत राम रहीम पर एक साध्वी के साथ दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा काट रहा है. सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए गुरमीत को सुनारियां जिला जेल में भेज दिया था. तभी से वह जेल में है और कई बार पैरोल की डिमांड कर चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरमीत राम रहीम को तेज बुखार है. पहले उनका इलाज जेल में ही हो रहा था, लेकिन बुधवार को सांस लेने में आ रही समस्या को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई  लाया गया. इससे पहले पीजीआईएमएस से एक टीम को जेल में भेजा गया था जो कि गुरमीत की सही स्थिति बता सके. टीम ने जांच कर गुरमीत को अस्पताल में एडमिट करने की सलाह दी.
पुलिस फिलहाल उनके बीमारी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दे रही है. हॉस्पिटल में कड़ी सुरक्षा डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि गुरमीत को एंबुलेंस के जरिए कई गाड़ियों के सुरक्षा घेरे में अस्पताल लाया गया. सुरक्षा की दृष्टि से ही उसे स्पेशल वार्ड में रखा गया है. अस्पताल के चारों तरफ भी सुरक्षा का घेरा बनाया हुआ है जिससे उसके समर्थकों पर नज़र रखी जा सके. इससे पहले जनवरी में गुरमीत जेल से बाहर आया था जब उसकी मां गुड़गांव के एक अस्पताल भर्ती थीं. इस दौरान उसका एक वीडियो वायरल हो गया था जिसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया गया था.मालूम हो कि इससे पहले आसाराम भी कोरोना संक्रमित पाया गया था, उसका इलाज फिलहाल जोधपुर एम्स में चल रहा है.आसाराम भी दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें