29 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमदेश दुनियागुरु रंधावा का नया गाना 'पैन इंडिया' रिलीज, 'पार्टी एंथम' ने मचाई...

गुरु रंधावा का नया गाना ‘पैन इंडिया’ रिलीज, ‘पार्टी एंथम’ ने मचाई धूम!

उन्होंने कैप्शन में लिखा, " 'पैन इंडिया' रिलीज हो गया है और इस बार पहले कहीं ज्यादा धमाल मचाने आया है जैसे कभी नहीं लगा।

Google News Follow

Related

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर गुरु रंधावा का गाना ‘पैन इंडिया’ सोमवार को रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने एक पोस्ट के जरिए दी।  गुरु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का एक क्लिप शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ” ‘पैन इंडिया’ रिलीज हो गया है और इस बार पहले कहीं ज्यादा धमाल मचाने आया है जैसे कभी नहीं लगा। गाने को सीधा स्ट्रीम करें। हम पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने आए हैं। आहसी ने बहुत बढ़िया काम किया है।”

टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना गुरु रंधावा की आवाज और गुरजीत गिल के बोल का शानदार मेल है। गाने की कोरियोग्राफी यश कदम ने की है, जिसने इस ट्रैक को और भी आकर्षक बना दिया।

‘पैन इंडिया’ का म्यूजिक, लिरिक्स और विजुअल्स का मिश्रण इसे एक परफेक्ट पार्टी एंथम बनाता है, जो न सिर्फ पंजाबी म्यूजिक प्रेमियों, बल्कि पूरे देश के संगीत फैंस को झूमने पर मजबूर कर देगा।

गाने में आहसी नाम की डांसर के सिजलिंग डांस मूव्स और स्टाइलिश अंदाज ने सबका ध्यान खींचा है। उनके शानदार डांस स्टेप्स गाने को एक नए स्तर पर ले गए हैं। दूसरी ओर, गुरु रंधावा अपने चिर-परिचित स्टाइलिश लुक में नजर आए, जो फैंस को खूब भा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि गाने में गुरु के साथ डांसर आहसी की पहचान छिपाई गई है। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी उसका नाम बस अहसी है। डांस वीडियो में भी उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस गाने की तारीफ के साथ-साथ इस डांसर की पहचान जानने के लिए भी बेताब हैं।

‘पैन इंडिया’ अपनी धमाकेदार बीट्स और जोशीले वाइब्स के साथ पहले ही फैंस का दिल जीत रहा है।

यह भी पढ़ें-

इंडियन मोबाइल कांग्रेस से भारत बनेगा वैश्विक टेलीकॉम हब: पी रामकृष्ण!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,183फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें