28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाजारी रहेगा ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे, सुप्रीम कोर्ट की भी लगी...

जारी रहेगा ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे, सुप्रीम कोर्ट की भी लगी मुहर 

मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एएसआई सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।   

Google News Follow

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई द्वारा सर्वे की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की एएसआई सर्वे की अनुमति दे दी थी। जिसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर  एएसआई सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने  मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी और, सर्वे जारी रखने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि विवादित ढांचे को छुआ नहीं जाएगा और न उसकी खुदाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने दोनों पक्षों की बात सुनी। हाई कोर्ट का फैसला सही है। एक तरह से सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट सही लगता है। मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि एएसआई ने राम मंदिर का भी सर्वे किया था ,कोई परेशानी नहीं हुई थी। कोर्ट ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे की पुराने ढांचे को कोई नुकसान न हो।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एएसआई ने पहले भी कह चुका है कि सर्वे में किसी प्रकार कोई नुकसान नहीं होगा तो मुस्लिम पक्ष को किस बात की दिक्कत है। बता दें कि,  ज्ञानवापी परिसर सर्वे का आदेश जिला अदालत ने दिया था। जिसके बाद मुस्लिम पक्ष इस आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जहां हाईकोर्ट ने जिला अदालत के निर्णय को बरकरार रखते हुए  सर्वे को जारी रखने  की अनुमति दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे की अनुमति दी है।

ये भी पढ़ें       

 

मोदी सरनेम मानहानि मामला: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

PM मोदी का नीतीश कुमार पर हमला, मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं थे, लेकिन… 

PM के बाद एकनाथ शिंदे ‘मन की बात’, ‘मी मुख्यमंत्री बोलतोय’ जनता से करेंगे संवाद!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें