‘हर घर तिरंगा’ अभियान:​ ​रेलवे कर्मचारियों के वेतन से कटेगा​ पैसा​ ?

रेल मंडल मंत्री चंदन सिंह ने कहा की इस झंडे का भुगतान कर्मचारी के लाभ कोष से किया जा रहा है। इसके बाद यह राशि कर्मचारी के वेतन से काट ली जाएगी और उक्त राशि कर्मचारी लाभ कोष में ही स्थानांतरित कर दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन से पैसे नहीं काटे जायेंगे| 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान:​ ​रेलवे कर्मचारियों के वेतन से कटेगा​ पैसा​ ?

'Har Ghar Tiranga' campaign:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों में तिरंगे को लेकर जनजागृती मुहीम चलायी जा रही है इसी क्रम में सभी रेल कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया जाएगा। हालांकि उनका पैसा रेलवे कर्मचारियों के वेतन से काट लिया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी के वेतन से उसी के अनुसार 38 रुपये की कटौती की जाएगी। हालांकि इसका रेलवे कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। रेलवे की ओर से एक आदेश जारी किया गया है कि रेलवे कर्मचारियों को जो झंडा दिया जाएगा| उसके लिए रेलवे कर्मचारियों के वेतन से 38 रुपये काटे जाएंगे।
रेल मंडल मंत्री चंदन सिंह ने कहा की इस झंडे का भुगतान कर्मचारी के लाभ कोष से किया जा रहा है। इसके बाद यह राशि कर्मचारी के वेतन से काट ली जाएगी और उक्त राशि कर्मचारी लाभ कोष में ही स्थानांतरित कर दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन से पैसे नहीं काटे जायेंगे|
​सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वही राष्ट्रीय ध्वज मुख्य डाकघर से 25 रुपये और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 20 रुपये में बेचा जा रहा है। भारत 15 अगस्त 2022 को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इसी पृष्ठभूमि में भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता का अमृतमहोत्सव मनाया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ पहल भी इसका एक हिस्सा है।​
यह भी पढ़ें-

टैटू पड़ा भारी: यूपी में एक सुई के ​प्रयोग​​ से ​HIV​ से 14 संक्रमित

Exit mobile version