27.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाटैटू पड़ा भारी: यूपी में एक सुई के ​प्रयोग​​ से ​HIV​ से...

टैटू पड़ा भारी: यूपी में एक सुई के ​प्रयोग​​ से ​HIV​ से 14 संक्रमित

डॉक्टर के अनुसार इन 14 व्यक्तियों ने कोई यौन संबंध नहीं बनाए थे या किसी एचआईवी संक्रमित रोगी से रक्तादान भी नहीं लिया था।​

Google News Follow

यूपी के वाराणसी में 14 लोगों के बीच सस्ते टैटू इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। टैटू बनवाने के लिए एक ही सुई का इस्तेमाल करने से 14 लोग एचआईवी से संक्रमित हो चुके हैं। इस घटना के बाद अधिकारियों की ओर से सस्ते पार्लर से टैटू हटाने के निर्देश दिए गए हैं|​

​बात दें कि पंडित दीन दयाल अस्पताल की डॉ. प्रीति अग्रवाल के अनुसार टैटू बनवाने के बाद 14 लोगों को एकाएक बुखार आ गया| प्रारंभ में उन सबकी टाइफाइड और मलेरिया की भी जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बाद उनका एचआईवी परीक्षण किया गया, जिसके बाद यह बात सामने आई है कि ये सभी एचआईवी से संक्रमित हैं। डॉक्टर के अनुसार इन 14 व्यक्तियों ने कोई यौन संबंध नहीं बनाए थे या किसी एचआईवी संक्रमित रोगी से रक्तादान भी नहीं लिया था।​
​​
​इन 14 लोगों ने पैसे बचाने के लिए सस्ते पार्लर से अपने टैटू बनवाए। उन्होंने गोदने के लिए एक ही सुई का इस्तेमाल किया। अग्रवाल के मुताबिक, टैटू की सुइयां महंगी होती हैं, इसलिए टैटू कलाकार पैसे बचाने के लिए उन्हीं सुइयों का इस्तेमाल करते हैं। डॉ अग्रवाल सभी को सलाह देते हैं कि टैटू बनवाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि नई सुई का इस्तेमाल किया जा रहा है।​
​ ​यह भी पढ़ें- ​

मित्रता दिवस​: ​अमृता ने किया मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का फोटो शेयर  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें