30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाहरभजन सिंह ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा 'आत्मविश्वास उन्हें बनाता...

हरभजन सिंह ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा ‘आत्मविश्वास उन्हें बनाता है सबसे अलग’

Google News Follow

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हार्दिक का खुद पर अटूट भरोसा उन्हें दूसरों से अलग करता है और यही आत्मविश्वास उन्हें मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद करता है। हालांकि, हार्दिक आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि पिछले सीजन के दौरान एक मैच के लिए उन पर निलंबन लगाया गया था।

आईपीएल 2025 पांड्या के लिए बेहद अहम रहने वाला है। गुजरात टाइटन्स को 2022 में खिताब जिताने के बाद वे फिर से मुंबई इंडियंस लौटे, लेकिन पिछले सीजन में उनकी कप्तानी विवादों में रही। रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाए जाने के बाद दर्शकों ने उनकी हूटिंग की, वहीं मुंबई की टीम भी अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही।

हरभजन सिंह ने एक वर्चुअल बातचीत में कहा, “हार्दिक जब 2015 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे, तभी से वह बेहद आत्मविश्वासी खिलाड़ी थे। उनका रवैया हमेशा ‘हां, मैं यह कर सकता हूं’ वाला रहा है। पिछले कुछ सालों में यह आत्मविश्वास और भी बढ़ा है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित भी किया है। उनके पास अब 10 साल का अनुभव है, जिसमें न केवल आईपीएल बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी बड़ा हिस्सा शामिल है।”

हरभजन ने इस बात पर जोर दिया कि हार्दिक अभी भी वही सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास अपने अंदर रखते हैं, जो उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए एक मजबूत लीडर बनाएगा। उन्होंने कहा, “यह देखना दिलचस्प है कि उन्होंने किस तरह खुद को विकसित किया है। दो साल तक गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करने के बाद वे मुंबई लौटे, लेकिन पिछले सीजन में चीजें उनके पक्ष में नहीं रहीं।”

यह भी पढ़ें:

न्यायाधीश के आवास पर भारी मात्रा में नकदी: उपराष्ट्रपति धनखड़ की राज्यसभा से टिपण्णी!

पंजाब: कांग्रेस ने राज्यपाल के अभिभाषण का किया बहिष्कार, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Sudan: गृहयुद्ध ने लिया मोड़, सेना ने राष्ट्रपति भवन पर दोबारा कब्जा किया!

हालांकि, पूर्व भारतीय स्पिनर का मानना है कि हार्दिक ने बीते सीजन की निराशा को पीछे छोड़ दिया है और अब वे एक नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हरभजन ने कहा, “उन्होंने भारत के लिए दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। जब कोई खिलाड़ी मानसिक रूप से शांत रहता है, तो वह मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करता है और अपनी टीम से भी सर्वश्रेष्ठ निकाल पाता है।”

हरभजन ने उम्मीद जताई कि इस सीजन में हार्दिक अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होंगे और उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस एक बार फिर से अपनी पुरानी लय में लौटेगी। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि इस साल हार्दिक अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे और उनकी टीम भी सही समय पर बेहतरीन खेल दिखाएगी।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें