29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाJahangirpuri Violence: शामिल थे हार्डकोर गैंगस्टर और नामी बदमाश?

Jahangirpuri Violence: शामिल थे हार्डकोर गैंगस्टर और नामी बदमाश?

इन बदमाशों और गैंगस्टर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई तो ऐसे हैं जो पहले तिहाड़ जेल में सजा काट चुके ​​हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने जमकर उपद्रवियों का साथ दिया। अब ये सभी अपने ठिकाने छोड़कर फरार हैं।

Google News Follow

दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हिंसा में हार्डकोर गैंगस्टर और नामी बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली है।

इन बदमाशों और गैंगस्टर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई तो ऐसे हैं जो पहले तिहाड़ जेल में सजा काट चुके ​​हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने जमकर उपद्रवियों का साथ दिया। अब ये सभी अपने ठिकाने छोड़कर फरार हैं।

दिल्ली पुलिस की दर्जनों टीम लगभग 20 चिन्हित गैंगस्टर और बद​​माशों की धरपकड़ में जुटी है। पुलिस हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार से भी इनके बारे में पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं अंसार के कहने पर तो इलाके के बदमाशों ने उपद्रवियों का साथ देकर हिंसा भड़काने में मदद ​तो ​नहीं की थी।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस घटना से कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से जमानत या पैरोल पर बाहर आए गैंगस्टर और बदमाशों से भी पूछताछ में जुटी है। बता दें कि जहांगीरपुरी में पथराव, फायरिंग के बाद आगजनी की गई थी।

हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में उसने दिल्ली दिल्ली से कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

अब क्राइम ब्रांच गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अंसार का आमना सामना करवाएगी। बता दें कि अंसार सहितत पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है।

​​यह भी पढ़ें-

नासिक पुलिस आयुक्त का तबादला, भजन पर लगाया था “बैन”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें