31.4 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर हैरी बॉक्सर!

अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर हैरी बॉक्सर!

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गिरफ्तार

Google News Follow

हरियाणा का मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी होने के नाते वह कथित तौर पर अमेरिका से ही बिश्नोई गैंग को चला रहा था। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बॉक्सर ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी और इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां दी थीं। उस पर हत्या, धमकी देने और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल से मिली पक्की जानकारी के आधार पर उसे शुक्रवार रात कैलिफोर्निया से पकड़ा गया। कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया था।

फरवरी में रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकियां मिलीं। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बॉक्सर इस घटना के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकियां दे रहा था।

यह भी पढ़ें-

सनातन धर्म और हिंदुत्व अलग, भाजपा नफरत की राजनीति करती है : दिग्विजय सिंह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें