27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामावंदे भारत में चोरी करने वाला 'हर्षित' असल में निकला बड़ा लव...

वंदे भारत में चोरी करने वाला ‘हर्षित’ असल में निकला बड़ा लव जिहादी; अब तक 24 लड़कियों को फंसा चूका है!

आरोपी फर्जी नाम का इस्तेमाल कर shaadi.com जैसी विवाह एजेंसियों के माध्यम से हिंदू लड़कियों को लुभाता और धोखा देता था।

Google News Follow

31 अगस्त को अहमदाबाद पुलिस ने गुजरात में वंदे भारत ट्रेन में चोरी के मामले में मोहम्मद शहबाज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। इस बीच गिरफ्तार मोहम्मद शहबाज के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपी मोहम्मद शहबाज ने हिंदू नाम का इस्तेमाल कर 24 महिलाओं से ठगी की है। अब यह बात सामने आई है कि वह ‘लव जिहाद’ मामले में भी शामिल हैं। आरोपी के पास खुद को सेना में बताने वाली एक फर्जी आईडी भी मिली। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब उसे अहमदाबाद पुलिस को सौंप दिया है।

वंदे भारत ट्रेन चोरी मामले में आरोपी शाहबाज को अहमदाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया। शहबाज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपी हिंदू लड़कियों को धोखा देने के लिए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और ‘मेजर हर्षित चौधरी’ नाम का इस्तेमाल करता था। झारखंड में एक हिंदू लड़की को धोखा देने के आरोप में उसके खिलाफ अलीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी फर्जी नाम का इस्तेमाल कर shaadi.com जैसी विवाह एजेंसियों के माध्यम से हिंदू लड़कियों को लुभाता और धोखा देता था। पुलिस के मुताबिक, मुहम्मद शहबाज फर्जी हिंदू पहचान का इस्तेमाल कर देश के अलग-अलग हिस्सों से 24 महिलाओं को धोखा दे चूका है। वह सोशल मीडिया साइट्स या मैट्रिमोनियल साइट्स पर कामकाजी महिलाओं से मिलता था और फिर उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके बाद वह महिलाओं से लूटपाट कर फरार होता था।

यह भी पढ़ें:

‘यादव’ राजनीती के दरम्यान ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला !

बेल तो मिली पर कड़ी शर्तों के साथ!

आसाम: मुस्लिम भीड़ का पुलिस पर हमला, गोलीबारी में 2 की मौत !

ममता बॅनर्जी रिजाइन करने वाली नहीं है, नाटक कर रहीं है : कोंग्रेस नेता !

जब पुलिस ने उसके बैंक खातों की जांच की तो पुलिस को यह भी पता चला कि इस खाते से हाल ही में बड़े वित्तीय लेनदेन हुआ है। इसके बाद मुहम्मद शाहबाज के सभी बैंक खाते जब्त कर, आईटी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें