28.1 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामाहरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी, गोली मारकर दी...

हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी, गोली मारकर दी जान!

इस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं। वह वर्तमान में विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव के पद पर तैनात हैं।

Google News Follow
हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर उन्होंने गोली मारकर जान दी।

घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार घर पर मौजूद नहीं थीं। वह हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं और इस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं। वह वर्तमान में विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव के पद पर तैनात हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-11 में स्थित सरकारी आवास में वाई पूरण कुमार ने आत्महत्या कर ली है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर को सील कर दिया और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को जांच के लिए बुलाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिकारी ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन को दोपहर करीब 1:30 बजे एक आत्महत्या की खबर मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव उनके घर पर मिला। सीएफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद और जानकारी मिलेगी।

वाई पूरन कुमार हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे और इस समय पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य पुलिस में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई थी।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, मुंबई मेट्रो की लाइन-3 का करेंगे उद्घाटन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें