29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाहरियाणा के गृह मंत्री का अमरिंदर को ऑफर,क्या BJP में जाएंगे कैप्टन?

हरियाणा के गृह मंत्री का अमरिंदर को ऑफर,क्या BJP में जाएंगे कैप्टन?

Google News Follow

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अमरिंदर सिंह को ऑफर दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें भाजपा के साथ आना चाहिए। अनिल विज ने कहा है कि पंजाब में पाकिस्तान समर्थक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और वहां के आर्मी चीफ बाजवा के दोस्त नवजोत सिंह सिद्धू और उसके साथियों को सत्ता में लाने की कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी गहरी साजिश है। कांग्रेस भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान को नजदीक लाना चाहती है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में वह मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। कांग्रेस की पंजाब इकाई में गुटबाजी और आंतरिक कलह की वजह से हाल में अमरिंदर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. अमरिंदर सिंह ने अपने कई साक्षात्कारों में कहा कि प्रियंका और राहुल मेरे बच्चों की तरह हैं। इसका पटाक्षेप ऐसा नहीं होना चाहिए था. मैं व्यथित हूं। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं विधायकों को विमान से गोवा या अन्य स्थान पर नहीं ले गया, इस तरह से मैं काम नहीं करता, मैं तिकड़मबाजी नहीं करता और गांधी सहोदर जानते हैं कि यह मेरा तरीका नहीं है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से यहां तक कहा था कि वह पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एक और शानदार जीत के बाद किसी दूसरे के लिए पद छोड़ने को तैयार हैं, उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए मैं लड़ूंगा, पूर्व मुख्यमंत्री ने गुप्त रूप से कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाकर उन्हें ‘अपमानित’ करने पर कड़ा विरोध जताने की बात कही. अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह अपने राजनीतिक विकल्पों को खुला रखे हुए हैं और भविष्य का कदम तय करने से पहले अपने मित्रों से चर्चा कर रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें