27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाहरियाणा : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों...

हरियाणा : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत!

पंचायत अधिकारी ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि तीन बच्चे तालाब में डूब गए हैं। बच्चे बारिश के पानी में नहाने गए थे। प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है।"

Google News Follow

हरियाणा के कैथल जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। तीनों बच्चे रोज की तरह बाकि बच्चों के साथ घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे। इस दौरान तीनों बच्चे गंदे पानी के तालाब के पास पहुंच गए। यहां पैर फिसलने से हादसे के शिकार हो गए।

मृतकों की पहचान वंश (6), अक्षय (8) और नमन (9) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार सदमे में है। वहीं, आस-पड़ोस में भी लोग शोकाकुल हैं।

पंचायत अधिकारी ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि तीन बच्चे तालाब में डूब गए हैं। बच्चे बारिश के पानी में नहाने गए थे। प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है।”

ग्रामीणों ने कहा, “बच्चे रोजाना गांव के बाहर खेलने जाते हैं। कुछ बच्चे सूखे तालाब में खेल रहे थे, लेकिन तीनों गंदे पानी के तालाब के पास चले गए। वहां फिसलन के कारण वे डूब गए। छोटी बहन ने घर आकर बताया, तब गांव वाले दौड़े और बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।”

रत्न सिंह ने बताया, “मेरे पोते नहाने गए थे। तालाब में गंदा पानी और गहरा गड्ढा था, जिसमें वे डूब गए।” उन्होंने बताया कि नमन इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम बारिश के बाद बच्चे गांव के बाहर तालाब के पास खेलने गए थे। गांव के करीब 40-50 बच्चे रोजाना वहां खेलने जाते हैं। इस दौरान तीनों बच्चे गंदे पानी के तालाब के पास पहुंच गए, जहां 10 फीट गहरे गड्ढे में उनका पैर फिसल गया और वे डूब गए।

जब बच्चे तालाब से बाहर नहीं निकले, तो उनकी छोटी बहन ने गांव में यह खबर दी। गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को तालाब से निकालकर कैथल के जिला नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-

नोएडा: पेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे, अस्पताल में भर्ती!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें