29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामादूसरी पत्नी का मर्डर कर नाले में फेंका, बिहार जाकर पढ़ा तीसरा...

दूसरी पत्नी का मर्डर कर नाले में फेंका, बिहार जाकर पढ़ा तीसरा निकाह, 6 बच्चों का बाप है मोहम्मद नसीम!

Google News Follow

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के करीबी इलाके के नाले में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। शुक्रवार (6 दिसंबर) को पुलिस अधिकारियों ने महिला की हत्या के आरोप में उसी के पति को बिहार से गिरफ्तार करने की पुष्टी की। पेशे से पेंटर का काम करने वाले 39 साल के आरोपी मोहम्मद नसीम को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार वारदात 11 नवंबर को सरजापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी।

पुलिस के बताया, नसीम और उसकी 22 वर्षीय दूसरी पत्नी रुमेश खातून अक्सर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से झगड़ते रहते थे। नसीम और रूमेश के बीच तनावपूर्ण संबंध थे और नसीम को पत्नी पर शक था। तनावपूर्ण संबंधो के चलते नसीम ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने का फैसला किया। रुमेश की गला घोंटकर हत्या करने के बाद नसीम ने उसके हाथ-पैर तार से बांध दिए और उसकी लाश को नाले में फेंक दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद वह अपने 6 बच्चों के साथ अपने मूल स्थान बिहार के मुजफ्फरपुर भाग गया।

एक हफ्ते बाद  स्थानीय लोगों ने नाले से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस को महिला सड़ी-गली लाश मिली जिसके बाद उसे पोस्टमर्टम के लिए ले जाया गया। अधिकारी ने बतायाडी कि, जांच के दौरान लाश की पहचान होने के बाद यह बात पता चली कि मृतक महिला का पति लापता है और वह अपने 6 बच्चों के साथ भाग गया है। बता दें की नसीम की पहली शादी से उसके 4 बच्चे है और रुमेश खातून के साथ उसकी दूसरी शादी से 2 बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें:

जीडीपी ग्रोथ रेट में आई सुस्ती सिस्टिमैटिक नहीं, तीसरी तिमाही करेगी भरपाई : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन

उत्तर प्रदेश: शादी में थूक लगाकर रोटियां बनाने वाला साहिल गिरफ्तार

बीजापुर: नक्सलियों संग मुठभेड़, तो अंतागढ़ में DRG-BSF ने बंदूक समेत विस्‍फोटक सामग्री की जब्‍त

पुलिस ने पुष्टी की है की तकनीकी सबूतों और मोबाइल फोन की ‘लोकेशन’ का इस्तेमाल करते हुए अधिकारियों ने आरोपी को मुजफ्फरपुर में पाया। हैरानी की बात यह है कि मुजफ्फरपुर पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद और पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले आरोपी ने तीसरा निकाह भी कर लिया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मर्डर के सिलसिले में उसे पिछले सप्ताह मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें